भभुआ सदर अस्पताल की बड़ी लापरवाही! ऑपरेशन थियेटर का 5 लाख का स्प्रे नाली में बहाया, जांच के आदेश

कैमूर : भभुआ सदर अस्पताल एक बार फिर लापरवाही को लेकर सुर्खियों में है। अस्पताल परिसर में ऑपरेशन थियेटर में इस्तेमाल होने वाला करीब पांच लाख रुपए कीमत का HiGenoMB स्प्रे नाली में बहा दिया गया। सबसे बड़ी बात इस स्प्रे की एक्सपायरी डेट अप्रैल 2026 है, यानी यह पूरी तरह उपयोग करने योग्य था।

घटना उस समय सामने आई, जब अस्पताल के पुराने दवा स्टोर भवन को तोड़ा जा रहा था

आपको बता दें कि घटना उस समय सामने आई, जब अस्पताल के पुराने दवा स्टोर भवन को तोड़ा जा रहा था और वहां रखी सभी दवाओं को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान सिविल सर्जन कार्यालय के पास महिला सफाईकर्मी इन स्प्रे को खोलकर नाली में बहाती दिखी। मीडिया टीम की नजर पड़ते ही इसे तुरंत रोका गया।
बताया जाता है कि 50 डब्बे स्प्रे के थे। हर डब्बे की कीमत 10 हजार रुपए है। कुल मिलाकर पांच लाख रुपए का स्टॉक नाली में बहा दिया गया था।

यह भी देखें :

घटना उजागर होने के बाद सिविल सर्जन ने तुरंत जांच का आदेश दे दिया है

घटना उजागर होने के बाद सिविल सर्जन ने तुरंत जांच का आदेश दे दिया है। हमें नहीं पता कि महिला सफाई कर्मी स्प्रे को क्यों खोलकर नाली में बहा रही थी। जैसे ही देखा, तुरंत उसे रोका गया। अब बड़ा सवाल यह है कि सरकार गरीब मरीजों के लिए करोड़ों की दवाएं उपलब्ध कराती है, लेकिन अस्पताल कर्मियों की लापरवाही से लाखों रुपए की दवा नाली में बहा दी गई। जांच में कौन-कौन जिम्मेदार निकलता है, यह देखना होगा।

Kaimur Hospital 1 22Scope News

यह भी पढ़े : भभुआ सदर अस्पताल में मृतक का दो बार पोस्टमार्टम, परिजनों से वसूले गए पैसे…

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026: बिहार के 10 प्रशिक्षु IPS...

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2025 बैच के प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को कानून-व्यवस्था,...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: गुरु गोविंद सिंह जी के...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 360वीं जयंती यानी प्रकाश पर्व-2027 के भव्य आयोजन...

Maheshpur 63 KVA Transformer: पाकुड़ के मकदुमपुर गांव को मिली बिजली...

Maheshpur 63 KVA Transformer: झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत सिलमपुर पंचायत के मकदुमपुर गांव के ग्रामीणों को लंबे समय से जारी...