सेना भर्ती रैली 27 जुलाई से

रांची : सेना भर्ती  रैली – भारतीय सेना में भर्ती के लिए रांची में 27 जुलाई से रैली का आयोजन किया जाएगा। 10 अगस्त तक चलने वाली इस रैली को सफल बनाने के लिए एडीएम विधि व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक और एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने सेना के अधिकारियों के साथ बैठक की।

इसमें एसडीओ ने युवाओं को सेना भर्ती के दौरान दलालों से दूर रहने की सलाह दी। बैठक में सेना के डायरेक्टर रिक्रूटमेंट कर्नल विकास भोला ने कहा कि रांची के युवा ज्यादा से ज्यादा सेना में भर्ती होकर अपना भविष्य बनाएं, इसलिए रैली का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने सेना भर्ती रैली में भाग लेने वाले युवाओं की मौलिक सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्था बेहतर करने की बात कही। इस दौरान विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, भर्ती स्थल की चौतरफा सुरक्षा, सीजीआई शीट बैरिकेडिंग, रैली ग्राउंड में 1.6 किमी रनिंग एरिया बनाने, मेडिकल कवर के लिए रैली स्थल पर एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम को तैनात करने की मांग की। उन्होंने कहा कि रैली के सभी दिनों में सुबह चार बजे से ये व्यवस्था होनी चाहिए। एडीएम ने कहा कि प्रशासन की ओर से सभी तरह की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

https://youtube.com/22scope

सेना भर्ती रैली

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...