Ranchi: खेलगांव में होने वाली सेना भर्ती रैली को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, दिए ये दिशा-निर्देश

Ranchi: झारखंड राज्य के लिए वर्ष 2025-26 के लिए सेना भर्ती रैली संभावित 22 अगस्त से 04 सितंबर 2025 तक रांची के खेलगांव में आयोजन होने को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, मंजुनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची, राजेश्वर नाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक शहर रांची, अजीत कुमार, अपर समाहर्ता रांची, रामनारायण सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार, डायरेक्टर रिक्रूटिंग रांची, कर्नल विकास भोला एवं सम्बंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Ranchi: सेना भर्ती रैली आयोजन को लेकर बैठक

बैठक के दौरान सेना भर्ती रैली संभावित 22 अगस्त से 04 सितंबर 2025 तक खेलगांव रांची में आयोजन होने को लेकर कर्नल विकास भोला द्वारा उपायुक्त रांची से अपनी बात रखते हुए विशेष रूप से कहा कि रांची जिला के युवाओं को सेना में ज्यादा से ज्यादा शामिल करना हमारा लक्ष्य है। रांची जिला के युवा ज्यादा से ज्यादा सेना में भर्ती हो कर अपना भविष्य बनाए। ये हमारी प्राथमिकता है।

कर्नल विकास भोला द्वारा कहा गया कि रैली के दौरान जो युवा इसमें भाग लेंगे, उन्हें मौलिक सुविधा एवं अन्य सभी व्यवस्था रैलीस्थल पर कराई जाए। रैली के दौरान विधि व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, रैली ग्राउंड में भर्ती स्थल की चौतरफा सुरक्षा, रैली स्थल निर्धारित विश्राम क्षेत्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मेडिकल कवर, रैली स्थल पर एम्बुलेंस के साथ मेडिकल टीम संभावित रैली के सभी दिनों में सुबह 0400 बजे से उम्मीदवारों की किसी भी चोट/बीमारी के मामले में देखभाल करने एवं अन्य सभी व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा गया। इस पर उपायुक्त द्वारा कहा गया कि सारी व्यवस्था जो भी जिला प्रशासन की तरफ से संभव होगी, वह सारी व्यवस्था उपलब्ध करा दी जाएगी।

Ranchi: दलालों से सावधान रहने की सलाह

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने कहा की सभी सेना में शामिल होने वालें उम्मीदवारों का शोषण करने वाले दलालों से सावधान रहें। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से विशेष रूप से कहा कि सेना भर्ती पूरे पारदर्शिता तरीके से होती है। इसमें कोई भी भर्ती प्रक्रिया की सभी अर्हता पूरी नहीं करता, उनका भर्ती किसी भी हालत में नही हो सकता। इसलिए सभी उम्मीदवार दलालों से दूर रहें, उनके किसी भी झांसे में नहीं आने की आवश्यकता है।

Ranchi: निम्न पदों में भर्ती के लिए रैली

  • (ग्रुप ए) अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी)
  • (ग्रुप बी) अग्निवीर (तकनीकी)
  • (ग्रुप सी) अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर) तकनीकी)
  • (ग्रुप डी) अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास
  • (ग्रुप ई) अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास

Ranchi: रैली के लिए आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे

खेलगांव में भर्ती रैली 22 अगस्त से 04 सितंबर 2025 तक संभावित। सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना के अनुसार रैली के लिए आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे, अन्यथा उन्हें भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल ऑनलाइन चरित्र, निवास और जाति प्रमाण पत्र ही स्वीकार किए जाएंगे। रैली प्रवेश पत्र को बारिश से सुरक्षित रखें। सभी अभ्यर्थियों को एंड्रॉयड फोन लाना अनिवार्य है।

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...