Garhwa : तैय्यब हत्याकांड में तीन गिरफ्तार, पिस्तौल के साथ…

Garhwa :  गढ़वा पुलिस ने पचपड़वा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी रवि तिवारी समेत इस हत्याकांड में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल हत्या में उपयोग किया गये काले रंग का स्कॉर्पियो गाड़ी तथा एक बाइक बरामद किया गया है।

24 जून को तैय्यब अंसारी की गोली मारकर हुई थी हत्या

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने बताया कि विगत 24 जून को शाम 7:00 बजे पचपड़वा में महुलिया गांव के तैय्यब अंसारी को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। इस हत्याकांड के उदभेदन के लिए गढ़वा के डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था।

ये भी पढ़ें- Breaking : बसंत सोरेन पहुंचे बेलबॉन्ड भरने… 

पुलिस के द्वारा गढ़वा पलामू तथा छत्तीसगढ़ में छापेमारी किया गया। इस क्रम में 27 जून को छत्तीसगढ़ भगाने के दौरान गोदरमाना पिकेट के पास से एक मोटरसाइकिल पर सवार इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी गढ़वा थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी रवि तिवारी एवं उसका सगा भाई अभिषेक तिवारी उर्फ पिंकू तिवारी को गिरफ्तार किया गया।

दो आरोपी अभी भी फरार हैं

गिरफ्तारी के बाद रवि तिवारी के निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में जिस हथियार का इस्तेमाल किया गया था उसे रुपेश तिवारी के घर से बगही गांव से बरामद किया गया तथा मामले में रुपेश तिवारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- Giridih : दुष्कर्म के आरोपी की इलाज के दौरान मौत, 5 महीने से… 

उन्होंने बताया कि हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि इसमें हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवि तिवारी का सगा भाई पिंकू तिवारी भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक ने बताया की हत्या का कारण सड़क पर बाइक से साइड देने को लेकर उत्पन्न विवाद ही कारण था।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!