Advertisment

भाजपा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक पर बन्धू तिर्की का कटाक्ष

रांचीः रांची में आयोजित भाजपा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकारिणी की बैठक पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विधायक बंधु तिर्की ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी कहीं भी सम्मेलन कर ले, कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला.

विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि भाजपा से आदिवासियों का विश्वास टूट चुका है. भाजपा शासनकाल में जिस प्रकार आदिवासियों के साथ अन्याय हुआ, आदिवासी जमीन की लूट हुई, उनकी नौकरी छीनी गई सब कुछ जगजाहिर है.

अपना चुनावी वादा पूरा कर सरना धर्म कोड को संसद से पास करवाए भाजपा

यही कारण है कि 2019 का चुनाव में 28 आरक्षित सीटों में से भाजपा  मात्र 2 सीट पर ही जीत दर्ज कर सकी. भाजपा आदिवासियों की इतनी ही हितैषी है तो सरना कोड को संसद से पारित कराए. भाजपा ने तो पिछले चुनाव में सरना धर्म कोड को लागू करने का वादा किया था.

रांची और इसके निकटवर्ती इलाकों में आदिवासी जमीन की हो रही लूट 

बन्धू तिर्की ने कहा कि रांची जिले से सटे प्रखंडों में गैरमजरूआ जमीन और आदिवासी जमीनों की लूट हो रही है, झारखंड विधान सभा के प्रक्रिया एवं कार्य संचालन के नियम 223(1) के अधीन प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए माननीय अध्यक्ष झारखंड विधान सभा द्वारा सीएनटी/ एसपीटी एक्ट की धारा 49 में किए गए प्रावधानों के विरुद्ध अनुसूचित जनजातियों की भूमि हस्तांतरण संबंधित जांच प्रतिवेदन हेतु विशेष समिति का गठन किया गया है. जमीन लूट के मामले को विशेष समिति के संज्ञान में लाया जाए, ताकि रैयतों के साथ न्याय किया जाय. बन्धू तिर्की ने कहा कि शहर के बीच का 184 गांव विलुप्त होने के कगार पर है. सरकारी पदाधिकारियों और अंचल कर्मियों की मिलीभगत से आदिवासियों की जमीन लूटी जा रही है

जमीन लूटा, नौकरी लूटी, बर्दाश्त की भी एक सीमा होती है, अब तो मिट्टी मांगे खून- लोबिन हेम्ब्रम

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...