भाजपा एसटी मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक शुरू

रांची : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है. दो दिनों के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में देश भर से आदिवासी नेता पहुंच गये हैं. बिरसा मुंडा कार्निवाल हॉल डिबडीह स्थित कार्यसमिति बैठक परिसर में सुबह 10.30 बजे ध्वजारोहण के पश्चात उद्धघाटन किया गया. बैठक में भाजपा के आदिवासी केंद्रीय मंत्री, केंद्रीय नेता, सांसद व विधायक मौजूद हैं. कार्यसमिति की बैठक का केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राष्ट्रीय संगठक बीएल सतीश और मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने उद्घाटन किया.

बैठक से पहले जनजाति संस्कृति, पारंपरिक जनजाति भोजन, नाच-गान, वेशभूषा के साथ प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया. प्रथम दिन उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय संगठन वी सतीश, राष्ट्रीय महामंत्री सह मोर्चा प्रभारी दिलीप सैकिया, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय मंत्री भारती पवार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह उपस्थित हैं.

बता दें कि पूरे रांची में बैनर-फ्लेक्स, फूल मालाओं, झंडों एवं महापुरुषों के कटआउट से शहर पट गया है. बिरसा चौक सहित सभी प्रमुख चौकों को दुल्हन की तरह सजाया गया है. देश भर के जनजाति महापुरुषों का चित्र शहर भर में लगाया गया है. देश भर के अलग-अलग राज्यों से प्रतिनिधि रांची पहुंच चुके हैं.

India West Indies T20: रांची पहुंचेंगी दोनों टीमें, JSCA स्टेडियम में...

 भारत और वेस्टइंडीज की टी20 टीमें आज रांची पहुंचेंगी। 8 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास और 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे मुकाबला...

Jharkhand CGL Paper Leak: पैसे देकर पास हुआ था दीपक, साले...

 झारखंड CGL-2023 पेपर लीक मामले में CID ने कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में दीपक कुमार पर पैसे देकर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी...

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...