NEET पेपर लीक मामला : पटना लाए गए ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल व वाइस प्रिंसिपल, दोनों की होगी मेडिकल

पटना : देश में नीट पेपर लीक मामले की खबर सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। रोज नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। बता दें कि नीट पेपर लीक मामले की कार्रवाई सीबीआई की टीम कर रही है। जब से सीबीआई को यह मामला मिला तब से वह लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। सीबीआई की टीम बिहार सहित दूसरे राज्यों में भी लगातार छापेमारी कर रही है। सीबीआई की टीम ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। सीबीआई ने हजारीबाग से ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और एनटीए के सिटी को-ऑर्डिनेटर एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल मोहम्मद इम्तियाज और एक दैनिक अखबार के पत्रकार जमालुद्दीन को गिरफ्तार किया है।

वहीं झारखंड के हजारीबाग से नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को सीबीआई की टीम कल यानी शुक्रवार को पटना लेकर आई थी। सीबीआई की टीम मेडकिल के लिए पटना के एलएनजेपी हॉस्पिटल पहुंची, साथ ही तीसरे शख्स को भी सीबीआई की टीम एलएनजेपी हॉस्पिटल लेकर आई है। तीनों के मेडिकल चेकअप कराने के बाद कोर्ट में पेश करेगी। साथ ही तीनों को रिमांड मांगेगी। साथ ही सीबीआई की टीम ने दो आरोपियों को रिमांड पर बेऊर जेल से लेकर एलएनजेपी अस्पताल पहुंची। मनीष प्रकाश और आशुतोष कुमार को लेकर सीबीआई की टीम पहुंची है, दोनों का मेडिकल जांच कराया जा रहा है।

यह भी पढ़े : NEET पेपर लीक मामला : CBI रिमांड पर 2 अभियुक्त

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...