NEET पेपर लीक मामला : CBI रिमांड पर 2 अभियुक्त

पटना : देश में आज अगर सबसे चर्चित खबर अगर कोई है तो वह नीट पेपर लीक मामला है। हर जगह पर उसी की बात हो रही है। बता दें कि आज देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अभी थोड़ी देर पहले संसद भवन में दोनों सदनों को संबोधित कर रही थी। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन के दौरान पेपर लीक मामले पर सख्त रूख अपनाया। उन्होंने कहा कि इसमें जो भी दोषी हो उस पर सरकार सख्त कार्रवाई करें।

आपको बता दें कि नीट पेपर लीक मामला अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के पास है। अब इस केस को सीबीआई अपनी तरीके से हैंडल कर रही है। बिहार के आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम इस केस को हैंडल कर रही थी। ईओयू ने अपनी पूरी रिपोर्ट केंद्रीय शिक्षा विभाग को सौंप दी है। इसके बाद ही केंद्र सरकार ने इस जांच को सीबीआई के हवाले कर दिया है।

दरअसल, आज याना गुरुवार को सीबीआई की विशेष कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले को लेकर सुनवाई चल रही थी। जिसमें सीबीआई की टीम को दो अभियुक्तों को रिमांड पर ले लिया है। अब ये दोनों अभियुक्त अगले चार जुलाई तक सीबीआई के रिमांड पर रहेंगे। बता दें कि नीट पेपर लीक मामले में अभी तक अलग-अलग राज्यों से करीब 25 के आसपास गिरफ्तारी हो चुकी है।

आपको बता दें कि सीबीआई ने नीट पेपर लीक कांड में चिंटू और मुकेश को रिमांड पर लिया है। पटना के बेऊर जेल से लेकर सीबीआई की टीम लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल पहुंची। दोनों अभियुक्त का मेडिकल कराया गया। सीबीआई की टीम ने दोनों अभियुक्त को मेडिकल करवा कर ले गई।

यह भी पढ़े : NEET  पेपर लीक : 2 जुलाई को पटना CBI कोर्ट में होगी केस की सुनवाई

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

 

Trisha Singh Last Rites: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा...

Trisha Singh Last Rites, रांची: झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह पंचतत्व में विलीन हो गईं। गुरुवार को सीठियो श्मशान...

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार सहकारिता नीति 2026 के क्रियान्वयन में...

Bihar Cooperative Policy 2026, पटना: बिहार में सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक, मजबूत और व्यवसायोन्मुख बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने अपनी गतिविधियां तेज...

CM Samrat Chaudhary Project Review: बिहार में बाढ़ प्रबंधन, एक्सप्रेस-वे और...

CM Samrat Chaudhary Project Review, पटना: बिहार में बाढ़ प्रबंधन, सड़क संपर्क और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति देने के लिए...