बेटे के दोस्त ने मां को फोन कर कहा बेटे की हत्या होने वाली है और फिर………..

पलामूः  पलामू से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बेटे के दोस्त ने  मां को फोन कर कहा कि आपके बेटे की हत्या होने वाली है फिन आने के ठीक छ: घंटे के बाद बेटे की हत्या हो गई।

नावाहाता में सेवा सदन के पास रहने वाले संजय राम के बेटे सागर डोम (18) की हत्या रविवार की रात चाकू मारकर कर दी गई। घर से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर सागर का शव खून से लथपथ मिला। परिवार वालों ने सागर की हत्या का आरोप उसके दोस्त सूरज डोम और गोलू उर्फ राजकुमार डोम पर लगाया है।

घटना के बाद से दोनों फरार है। गोलू ने ही सागर की मां से दोपहर तीन बजे कहा था कि कुछ लोग सागर की हत्या करने वाले हैं। शाम 6 बजे सूरज ने सागर को फोन कर बुलाया।

कुछ देर बाद उसकी लाश मिली। सागर के पड़ोस में ही उत्तर प्रदेश के दुद्धी का रहने वाला गोलू अपने नाना बीरन डोम में रहता है, जबकि सूरज आंबेडकर पार्क के पास रहता है।

सूरज का फोन आने के बाद सागर ने घरवालों से कहा था कि नदी किनारे दोस्त के साथ घूमने जा रहा है। रात 9.30 बजे पुलिस को हत्या की जानकारी मिली। थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने कहा कि घटना में दोस्तों की संलिप्तता सामने आई है। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बेटे की हत्या बेटे की हत्या

हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा, जेवरात, नग चोरी...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने क्लब में हुई हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा कर लिया है। नगर थाना क्षेत्र स्थित मुजफ्फरपुर...

Deoghar News: उदय शंकर सिंह ने किया 92 लाख की योजना...

Deoghar News: देवघर जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया...

12 साल पुराने तेजाब हमले के मामले में आरोपी दोषी करार,...

मोतिहारी : मोतिहारी से एक सनसनीखेज और लंबे समय से चल रहे आपराधिक मामले में अहम मोड़ आया है। जमीन विवाद को लेकर हुए...