Bokaro : बाइक सवार को बचाने के क्रम में टेंपो पलटी, महिला समेत कई घायल…

Bokaro : बोकारो में बीच रास्ते पर एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 मोड़ की बताई जा रही है।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया

जानकारी के मुताबिक सेक्टर 12 मोड़ के पास एक टेंपो पर सवार होकर लोग चास से नया मोड़ जा रहे थे तभी एक गाड़ी को बचाने के दौरान टेंपो पलट गई। पुलिस टेंपो को जब्त कर थाना लाई है तथा मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

ये भी पढ़ें- Bokaro : डीसी कार्यालय के पास निर्वाचन शाखा में लगी आग, कई कागजात जलकर खाक…

घटना में घायल मिहिर बाउरी ने बताया कि टेंपो पर एक महिला समेत कुल चार लोग सवार होकर चास से नया मोड़ जा रहे थे। इसी दौरान जब टेंपो के सामने अचानक एक बाइक आ गया। बाइक सवार को बचाने के क्रम में टेंपो ड्राइवर ने अचानक गाड़ी मोड़ दिय जिससे टेंपो पलट गई।

 

Daroga Prasad Rai Jayanti: दारोगा प्रसाद राय जयंती पर मुख्यमंत्री सम्राट...

Daroga Prasad Rai Jayanti: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दारोगा प्रसाद राय की जयंती के अवसर पर मंगलवार को पटना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित...

IBPS RRB Recruitment 2026: 13,706 पदों पर निकली भर्ती, 21 सितंबर...

 IBPS ने RRB भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13,706 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तारीख...

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...