Advertisment

घरेलू विवाद में टेंपो सवार महिला को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

पालीगंज/दानापुर : पटना जिले के पालीगंज और दानापुर से दो अलग-अलग खबरें सामने आयी है। पालीगंज में टेंपो सवार महिला को बाइक सवार अपराधियों ने सरेआम गोली मार दी। जबकि दानापुर में लापता युवक का शव बरामद हुआ है। घायल अवस्था में महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें पटना एम्स में रेफर कर दिया गया है। घरेलू विवाद में महिला को गोली मारने का आरोप है।

DIARCH Group 22Scope News

घायल महिला की पहचान शर्मिला देवी के रूप में हुई है

पालीगंज अनुमंडल के सिगोरी थाना क्षेत्र के चंदोस गांव के मठिया पुल के पास बाइक सवार अपराधियों के द्वारा टेंपो में सवार एक महिला को सरेआम गोली मारकर घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान शर्मिला देवी के रूप में हुई। घायल महिला जहानाबाद जिला के रहने वाली बताई जा रही है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां घायल महिला को पहले पालीगंज अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया गया है।

कुछ दिन पूर्व घर में भाई लोगों से झगड़ा हुआ था – घायल महिला

इधर, घायल महिला शर्मिला देवी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व घर में भाई लोगों से झगड़ा हुआ था। उन्हीं लोगों ने गोली मारी है। इधर, टेपों में गोली चलने के बाद मौक पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद पालीगंज डीएसपी-1 राजीव चंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

यह भी देखें :

लापता युवक विशाल कुमार का शव बरामद

दानापुर स्थित खगौल थाना क्षेत्र के मंगलवार की रात दल्लुचक चरघरवा के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा कोथवां गांव का रहने वाला युवक विशाल कुमार के साथ मारपीट कर अपहरण करने के मामले में स्‍थानीय थाना में मामला दर्ज कराया गया था। आज यानी शुक्रवार की सुबह में रूपसपुर नहर में लापता युवक विशाल कुमार का शव बरामद किया गया। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया है कि चार दिन से लापता युवक का शव नहर में बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल लायी। वहीं परिजनों ने इसकी पहचान भी कर ली है।

Danapur Hatya 22Scope News
लापता युवक विशाल कुमार का शव बरामद

रूपसपुर नहर रोड पर शव रखकर प्रदर्शन, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

लापता युवक विशाल का शव बरामद होने के बाद शुक्रवार को परिजनों और ग्रामीणों ने रूपसपुर नहर रोड पर शव रखकर आगजनी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि पहले दिन से ही पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। जबकि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा था कि कई युवक मिलकर विशाल की पिटाई कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो विशाल की जान बच सकती थी। उन्होंने रूपसपुर नहर से शव बरामद होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर न्याय की मांग तेज कर दी और दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा देने की अपील की।

Danapur Hangama 22Scope News
रूपसपुर नहर रोड पर शव रखकर प्रदर्शन, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

यह भी पढ़े : दोस्त की बर्थडे पार्टी में गया युवक विशाल लापता, अपहरण का आरोप…

अवनीश कुमार और पृथ्वी कुमार की रिपोर्ट

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...

Bihar Health Update: एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के Orthopedic Super...

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की...

JPSC Scam: रांची के होटल से चलता था सेटिंग का नेटवर्क!...

जेपीएससी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा। सीआईडी के अनुसार मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने रांची के एक होटल को लीज पर लेकर कथित...