
Advertisment
छपरा : छपरा जिला के जनता बाजार थाना क्षेत्र के जनता बाजार ढोरस्थान के निकट गांडकी नदी पर बना पुल अचानक गिर गया। हालांकि पुल गिरने के समय आवागमन नहीं हो रहा था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ढोढस्थान मंदिर के निकट गंडकी नदी पर बना ब्रिटिशकालीन पुल के निकट 2004 में समानांतर पूल बनाया गया था। ब्रिटिशकालीन पुल ज्यों का त्यों है जबकि बाद में बना पुल आज ध्वस्त हो गया। नदी की तट सफाई का कार्य इन दिनों चल रहा है। नदी के सफाई के बाद पुल कमजोर हो गया था और आज जब नदी में पानी आया तो पुल भरभरा कर गिर गया। पुल गिरने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Advertisment
यह भी पढ़े : क्या जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, महापौर व नगर आयुक्त ने आउट फॉल संरचना का किया निरीक्षण
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट
Advertisement




