प्रेमी-प्रेमिका के हाथ-पैर बांध कर पीटनेवाले 4 आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा: बिलासपुर गांव में ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रेमी युगल को पकड़ा और रस्सी से हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई की थी। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच के बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट करने, वीडियो बनाने और उसे वायरल करने के मामले में दिलीप कुमार, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, चंदन विश्वकर्मा और सुखदेव विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में चारों आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। घटना में प्रयुक्त रस्सा और घटना की वीडियो बनाने में प्रयुक्त मोबाइल को जब्त कर लिया है। बिलासपुर की यह घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने विलासपुर में प्रेमिका को उसके घर से प्रेमी के साथ पकड़ा था। पिटाई के बाद ग्रामीणों ने प्रेमी के साथ प्रेमिका को भी गांव से भेज दिया। सीमावर्ती सोनभद्र जिले के विंढमगंज का हरिना कछार निवासी प्रेमी जय प्रकाश यादव अपनी प्रेमिका से मिलने आया था।

एसडीपीओं ने इस मामले मे कहा है कि कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को भी नहीं है। इस तरह के मामले आने के बाद  इसकी सुचना सबसे पहले मुखिया,बीडीसी और पुलिस को तत्काल सूचना दें। एसडीपीओ ने बंशीधर नगर अनुमंडल वासियों से कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में इस तरह की घटना होने पर वे पुलिस को तत्काल सूचना दें। इस मसमले में पुलिस विधिसम्मत कार्रवाई करेगी।

 

IBPS RRB Recruitment 2026: 13,706 पदों पर निकली भर्ती, 21 सितंबर...

 IBPS ने RRB भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13,706 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तारीख...

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...