पटना : केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) के अंतर्गत बिहार पुलिस में सिपाही के रद्द हुई परीक्षा की फिर से नई डेट जारी कर दी है। सिपाही भर्ती परीक्षा सात अगस्त से 28 अगस्त के बीच होगी। केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती की ओर से सभी डीएम को पत्र लिखा गया है। एक अक्टूबर 2023 को पेपर लीक हुआ था। पेपर लीक के कारण परीक्षा को रद्द कर दी गई थी। बता दें कि परीक्षा एक ही पाली में आयोजित होगी। परीक्षा सात, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़े : NEET पेपर लीक मामला : आरोपियों की आज खत्म होगी रिमांड
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट
सिपाही भर्ती सिपाही भर्ती परीक्षा
Highlights


