एक तरफ कमर तोड़ महंगाई दूसरी तरफ कमर तोड़ सड़क, यही है सुशासन बाबू की सरकार- तेजस्वी

commercial advertisement
Ad

पटना : दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार में निकले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर जमकर हमला किया. तेजस्वी यादव ने कहा कि जिन 2 सीटों पर चुनाव हो रहा है वहां आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रचार के लिए जा रहे हैं. मैं पूछना चाहता हूं कि वे जनता के बीच क्या जवाब देंगे. क्योंकि केंद्र सरकार की नीति आयोग ने कई तरह के सरकार पर सवाल उठाए हैं. स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में कुछ विकास हुआ ही नहीं.

राज्य में नहीं दिखाई देता है विकास

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बिहार पूरी तरह से बेहाल था, यहां तक जेडीयू के दो विधायक भी संक्रमण की वजह से मौत हो गई. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था कितना बेहतर है. बिहार में 15 साल से एनडीए की सरकार है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. सरकार भले ही विकास की दावा कर रही हो लेकिन राज्य में विकास दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है.

लोगों की टूटी कमर

कुशेश्वरस्थान और तारापुर में सड़क को लेकर तेजस्वी ने कहा कि महंगाई की वजह से तो लोगों की कमर टूट चुकी है, लेकिन अब सड़क की वजह से लोगों की कमर टूट रही है. तेजस्वी ने दावा किया है कि जिन 2 जगहों पर चुनाव हो रहे हैं वहां आरजेडी के प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे. तेजस्वी ने नीतीश कुमार को चैलेंज करते हुए कहा कि वे बिना हेलीकॉप्टर से सड़क मार्ग से वह कुशेश्वर स्थान और तारापुर में घूम कर दिखा दें कि कितना विकास हुआ है.

तेजस्वी ने कहा कि हर घर नल जल योजना में कितना भ्रष्टाचार हुआ है. इससे लगाया जा सकता है कि राज्य में भ्रष्टाचार कितना बोलबाला है. जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा योजना में लगा दी जा रही है.

रिपोर्ट : शक्ति

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
spot_imgspot_img

JDU ने कहा- बांकीपुर में धनकुबेर नहीं गरीब कार्यकर्ता को चुनेगी जनता, परिणाम आना बाकी जीत तय

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, पार्टी विधायक विनय कुमार चौधरी, पार्टी विधायक विजय सिंह निषाद,...

RJD को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए मृत्युंजय तिवारी

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को आज बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में...

बिहार विधानसभा Live : आखिरी दिन भी बवाल, छात्रों पर फायरिंग के मुद्दे पर हंगामा

पटना : बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र का शुक्रवार को पांचवां और अंतिम दिन है। सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही माहौल गरमा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.