बोकारो : लोगों की तकलीफ दूर करने वाले सदर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी ख़ुद अपनी समस्या को लेकर हड़ताल पर जा बैठे. इन कर्मियो की माँग है कि कोरोना जैसी महामारी के दौरान लड़ने वाले फ्रंट लाइन वर्कर्स के साथ स्वास्थ्य महकमा अनदेखी का रवैया अपना रहा है. स्वास्थ्यकर्मियों को आज तक ना ई.एस.आई कि सुविधा दी गई है और ना ही पेंशन योजना से जोड़ा गया है. साथ ही कोरोनकाल में काम करने वाले स्वस्थ्यकर्मियों को एक माह का अतिरिक्त वेतन देने की घोषणा सरकार ने की थी वह भी अभी तक भुगतान नही किया गया है. इस सिलसिले में ज़िले के सिविल सर्जन सहित कई अधिकारियों से वार्ता हुई लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ भी हासिल नही हुआ तो थक हार कर अंत में स्वस्थ्कर्मियों ने लोकतांत्रिक हथियार, हड़ताल का सहारा लिया. इधर स्वस्थ्यकर्मियो की हड़ताल का असर चिकित्सा व्यवस्था पर भी साफ देखने को मिल रहा है, अस्पताल परिसर में मरीज़ों को काफी मुश्किल हो रही है.
रिपोर्ट : चुमन कुमार


















