Bokaro : बोकारो में आज एक महिला खून से लथपथ स्थिति में बीजीएच अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। महिला काफी गंभीर रुप से घायल हो गई है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मामला हरला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घायल महिला का नाम रश्मि देवी बताया जा रहा है और वह सेक्टर 11 के लेवातांड की रहने वाली है।
जख्मी हालत में महिला अस्पताल में भर्ती
मिली जानकारी के मुताबिक भूमि विवाद में एक महिला पर कुछ लोगों के द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसके बाद महिला को जख्मी हालत में इलाज के लिए बीजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें- Breaking : सीएम हेमंत सोरेन ने किया पदभार ग्रहण, कैबिनेट की बैठक शुरु…
मालूम हो कि भूमि विवाद में महिला पर कुछ लोगों को द्वारा ईट व पत्थर से हमला कर दिया। जिसके बाद महिला खून से लतपथ जमीन पर ही गिर गई। यह घटना हरला थाना क्षेत्र का है। घटना की प्राथमिक की दर्ज नहीं कराई गई है, पुलिस ने जख्मी को पहले इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।


















