डिजिटल डेस्क : Bokaro News – महिला ने लगाया घर तोड़कर जमीन कब्जाने का आरोप। Bokaro के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के बारी को ऑपरेटिव कालोनी मे जमीन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला तेतुलिया मौजा के प्लॉट संख्या 522 प्लॉट संख्या 566 की है। आदिवासी पीड़ित महिला अमिता बिरुआ के मुताबिक उक्त जमीन पर पहले उसका घर था लेकिन दबंगो ने उसपर कब्जा कर उसे दूसरे लोगो को बेच दिया।
अपनी जमीन के लिए दर दर की ठोकरें खा रही आदिवासी महिला
अब उक्त भूमि के लिए पीड़ित महिला अमिता बिरुआ दर दर की ठोकरें खा रही है। अब महिला को जलेश्वर साह तथा उनके बंदूकधारी गार्ड द्वारा धमकी दी जा रही है। महिला डर से गांव छोड़ने पर विवश हो गई है।

थाने में महिला की शिकायत पर केस दर्ज नहीं, जांच शुरू
महिला ने थाना मे आवेदन देकर 8 लोगों को आरोपित किया है। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व मे भी महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसलिए बार बार प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाएगी और इसलिए मामले की पहले जांच होगी।

सीएनटी का जमीन लूटने की होड़ में गैंगवार की आशंका, पुलिस भी खानापूरी में जुटी
यहां सीएनटी का जमीन लूटने की होड़ मची है। कई बार गोलियों की ताड़ताड़हट से कॉलोनी थर्रा उठा है। गंगवार की आशंका से लोग सहमे हुए हैं। लेकिन पुलिस करवाई मे महज खानापूर्ति करते रही है। अब सवाल उठता है कि क्या किसी के खिलाफ दुबारा करवाई या प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकती।


















