Advertisment

ट्रक पलटने से दो मजदूर की मौत, तीन घायल

औरंगाबाद : औरंगाबाद में ट्रक पलटने से दो मजदूर की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं. तीनों घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए गया मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बताया जाता है कि आटा फैक्ट्री से आटा लेकर ट्रक झारखंड के हरिहरगंज गया था, और वहां छतरपुर से गेंहू लोड कर औरंगाबाद के लिए आ रहा था. इस दौरान मुफ्फसिल थाना के चतरा मोड़ के समीप ओवरटेक के दौरान ट्रक पलट गया. इस घटना में दो मजदूरों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल है. जिसे बेहतर इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.

मृतक ओबरा थाना के मरवतपुर गांव का रहनेवाला है और दूसरा मुफ्फसिल थाना के मंजुराही गांव का है. इधर मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट : दीनानाथ

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...