Purnea पहुंची मंत्री शीला कुमारी, कहा ‘जदयू को मिलेगा जनता का आशीर्वाद’

पूर्णिया: पूर्णिया के रुपौली विधानसभा सीट पर उप चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो रही है। उप चुनाव को लेकर एनडीए की तरफ से जदयू के प्रत्याशी कलाधर मंडल के चुनाव प्रचार के लिए बिहार सरकार की मंत्री शीला कुमारी पूर्णिया पहुंची। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए शीला कुमारी ने कहा कि रुपौली विधान सभा क्षेत्र से परिवहन कलाधर प्रसाद मंडल जदयू के उम्मीदवार हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रुपौली की जनता से किये हर वादे को निभाया है। उन्होंने कहा कि अभी केंद्र और राज्य दोनों जगह हमारी सरकार है और हम हमेशा विकास करने में विश्वास रखते हैं। रुपौली और पूर्णिया की जनता जानती है कि 2005 से पहले बिहार की क्या स्थिति थी और जब से नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार बनी है तब से लगातार विकास का काम हो रहा है।

उन्होंने रुपौली की जनता से अपील की कि मत का प्रयोग करना हर मतदाता का प्राथमिक अधिकार है और आप विकास के कामों को देख ही उपचुनाव में वोट करें। उन्होंने दावा किया कि रुपौली विधानसभा उपचुनाव में कलाधर मंडल का कोई टक्कर नहीं है और वे बिना किसी झिझक के जीत रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- एक बार फिर दिखी IAS S Siddharth की सादगी, ट्रेन से पहुंचे स्कूल का निरीक्षण करने

पूर्णिया से श्यामनंदन की रिपोर्ट

Purnea Purnea Purnea

Purnea

NEET Re-Exam Scam: लखीसराय में बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध, मेडिकल छात्रों...

बिहार के लखीसराय में री-नीट परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी गिरोह का बड़ा खुलासा। बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध लगाकर मेडिकल छात्रों को परीक्षा केंद्र...

Jharkhand Health Alert: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, MGM Hospital...

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से पीड़ित 20 बच्चों का इलाज चल रहा है। पांच बच्चों की हालत गंभीर है। पोटका में...

Ranchi Airport Weather: खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली...

रांची एयरपोर्ट पर खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सुधरने के बाद विमान करीब दो...