मंत्री शीला कुमारी ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थल के शिलापट्ट का किया अनावरण

मधेपुरा : बीएन मंडल विश्वविद्यालय में मधेपुरा यूथ एसोसिएशन के चौथे स्थापना दिवस पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थल के शिलापट्ट का शिलान्यास करने बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला कुमारी मधेपुरा पहुंची. इस दौरान मधेपुरा में उनका सामाजिक संगठन माया ने जोरदार स्वागत किया.

मंत्री शीला कुमारी ने परिसर में लगे महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अतिथिशाला परिसर में कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा स्थल का भूमि पूजन और शिलापट्ट का अनावरण किया.

इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे राज्य स्तरीय जोनल बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच का उद्घाटन भी किया. इस मौके पर विधान पार्षद डॉ. एनके यादव, प्रति कुलपति डॉ. आभा सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित थे. इस मौके पर मंत्री ने कार्यक्रम के आयोजन पर आयोजकों को धन्यवाद दिया.

रिपोर्ट : राजीव रंजन

नीति आयोग की रिपोर्ट पर श्रम मंत्री ने किया सीएम का बचाव, कहा-15 सालों में कई बेहतरीन काम हुआ

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...