सीएम बनने के बाद हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ की पूजा अर्चना

रांची. हेमंत सोरेन ने तीसरी बार झारखंड के सीएम पद की शपथ ले ली है। सीएम कार्यालय के कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की। इसकी जानकारी जेएमएम ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

सीएम बनने के बाद हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ की पूजा अर्चना

तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमंत सोरेन ने सीएम आवास पर पूजा अर्चना की। इसको लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने सोशल मीडिया एक्स पर उनकी तस्वीरें शयरे की और पोस्ट में लिखा, ‘मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति की कामना की।’

इससे पहले सीएम पद की शपथ लेने के बाद सीएम हेमंत ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार सम्भालने के बाद सचिवालय पहुंच अपने कार्यों का निष्पादन किया। झारखण्ड रुकेगा नहीं।’

वहीं इससे पहले सीएम सोरेन ने एक्स पर अन्य पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘झारखंड के वीर शहीद अमर रहे। भगवान बिरसा अमर रहें। वीर शहीद सिद्धो-कान्हू अमर रहें। जय झारखंड।’

बता दें कि कल चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद हेमंत सोरेन ने प्रदेश के नये सीएम के लिए राज्यपाल के पास दावा पेश किया है और उन्होंने सीएम पद की शपथ ली। चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जब कथित भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पहले हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना पड़ा था।

हेमंत सोरेन को लगभग पांच महीने के बाद 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया। झारखंड उच्च न्यायालय ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी थी।

Dhanbad Durga Puja Security: धनबाद में दुर्गा पूजा की सुरक्षा का...

Dhanbad Durga Puja Security: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए धनबाद पुलिस...

Jharkhand News: शिल्पी नेहा तिर्की बोलीं, दलित-आदिवासियों के सम्मान और संवैधानिक...

शिल्पी नेहा तिर्की ने दिल्ली में दलित-आदिवासी सेल्फ रिस्पेक्ट मीटिंग में सामाजिक समानता, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों पर बात रखी।Jharkhand News रांची:  झारखंड सरकार...

Bihar Startup: 26 हजार प्रतिभागियों में चुना गया नवमार्ग, 54 फाइनलिस्ट...

 पटना के नवमार्ग रिसर्च एंड इनोवेशन को राष्ट्रीय शो वंदे भारतम् में 26 हजार प्रतिभागियों में से 54 फाइनलिस्ट में चुना गया है।Bihar Startup...