बाढ़ : बिहार में इन दोनों अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा ताजा मामला बाढ़ के बेलछी थाना क्षेत्र के बाघा टीला से दुकान बंद कर अपने घर जा रहे स्वर्ण व्यापारी राजीव वर्मा को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, राजीव बाइक से अपने घर बरबीघा जा रहा था। इसी दौरान बेलछी थाना के कोरारी गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाश की टक्कर राजीव वर्मा के बाइक से हो गई। बाइक सवार तीन बदमाशों में से एक ने उसके पैर में गोली मार दी।
वहीं लूटपाट की घटना को अंजाम नहीं दिया गया। गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि घटना किसी पुरानी रंजिश की वजह से किया गया है। या कोई अन्य कारण से इसकी पता पुलिस लग रही है। सारे घटनाक्रम पर पुलिस नजर बनाए हुए हैं। जल्द ही पहचान कर आगे के कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े : राजेंद्र सेतु पर बाइक की रफ्तार ने युवक की ली जान, पुल से नीचे गिरा
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
विकाश कुमार की रिपोर्ट