Gaya में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर आरोपी ने शव टांग दिया था पेड़ से, 2 गिरफ्तार

गया: गया के टेकारी में 5 दिन पूर्व एक युवक की हत्या कर टेकारी राज हाई स्कूल के छात्रावास के बाहर बेल्ट के सहारे पेड़ में टांग दिया था। मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए 2 आरोपी को गिरफ्तार है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक नाबालिग है। मामले की जानकारी एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की दी। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग है। उन्होंने बताया कि मृतक युवक के बड़ी बहन से आरोपी युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके कारण दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था।

इसी बीच प्रेमिका के भाई को रास्ते से हटाने के लिए अपने एक दोस्त के साथ मिलकर आरोपी ने उसे टेकारी राज इंटर स्कूल के छात्रावास के पास बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पेड़ की टहनी में युवक के बेल्ट के सहारे टांग दिया। आशीष भारती ने बताया कि मृतक की छोटी बहन को आरोपी ट्यूशन पढ़ाता था लेकिन इसी बीच बड़ी बहन से आरोपी की बातचीत शुरू हो गई और फिर प्यार बढ़ गया था।

लड़की के भाई ने इस प्रेम प्रसंग का विरोध किया जिसके बाद उसे रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी। आशीष भारती ने बताया कि इसमें और भी आरोपी शामिल हैं, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- कल से शुरू होगा Saran में सहस्त्रचंडी महायज्ञ

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Gaya Gaya Gaya

Gaya

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...