Breaking : चुटूपालू घाटी में भयंकर सड़क दुर्घटना, खाई में गिरी ट्रेलर…

Breaking

Ramgarh : रामगढ़ जिले के चुटुपालू घाटी में भयंकर सड़क दुर्घटना घटी है। इस घटना में एक ट्रेलर टेंपो को टक्कर मारती हुई दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और खाई में जा गिरी। घटना में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। खाई में गिरने के बाद ट्रेलर का चालक बुरी तरह ट्रेलर के अंदर ही फंस गया।

Breaking : ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया था

मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर रांची से हजारीबाग की ओर जा रहा था इसी दौरान उसका ब्रेक फेल हो गया। जिसके बाद ट्रेलर एक टेंपो को जोरदार टक्कर मारते हुए 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी। जिसके बाद ट्रेलर का खलासी और ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गए। घटना में टेंपो चालक को भी गंभीर चोट लगी है।

ये भी पढ़ें- Breaking : होटवार जेल में कैदी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

जिसके बाद घटना की सूचना पर आई पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना में ट्रेलर चालक वाहन में ही लहूलुहान स्थिति में फंसा हुआ है। पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे निकालने की कोशिश कर रही है।

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...