Advertisment

RLM का दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति शुरू, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा…

पटना: RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने पार्टी के दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन किया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के बिहार प्रदेश के प्रभारी अध्यक्ष मदन चौधरी तथा संचालन प्रदेश महासचिव सुभाष चंद्रवंशी ने की। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की समीक्षा के बाद प्राप्त अनुभवों का लाभ लेकर भविष्य की योजनाओं पर काम करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान कार्यक्रम निर्धारित करते हुए इस अभियान को यथाशीघ्र शुरू किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में भी अभी से जुट जाने के लिए कहा। बैठक में सभी 38 जिलों के ज़िलाध्यक्षों ने अपने जिले के अंतर्गत आने वाले लोकसभा क्षेत्रों में हुए चुनाव के सम्बंध में जानकारी दी। साथ ही पार्टी की सदस्यता अभियान के संबंध में जिलाध्यक्षों ने अनुरोध किया कि उक्त अभियान जुलाई माह के बाद शुरू किया जाए।

इसके अतिरिक्त पार्टी के जिलाध्यक्षों ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में भी अपनी बात रखी। दो दिवसीय बैठक के अंत में कल प्रदेश कार्यसमिति द्वारा एक लिखित प्रस्ताव पारित किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया की इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ रणविजय सिंह, शंकर झा आजाद, अनिल सिंह, राष्ट्रीय महासचिव बैजू के इब्राहिम उपस्थित थे।

इसके साथ ही रेखा गुप्ता,अखिलेश सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक, छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विराट कुशवाहा, झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष संदीप कुमार, बिहार रालोमो के मुख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज, प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद कुशवाहा, प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता ब्रजेन्द्र पप्पू,राहुल कुमार,इं हेमंत, नितिन भारती, अभियान समिति अध्यक्ष सुभाष कुशवाहा,चन्दन बागची,युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हिमांशु पटेल,महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष स्मृति कुमुद, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह

अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतोष गुप्ता, ब्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनंत गुप्ता, उर्मिला पटेल,बसंत चौधरी पटेल,संत कुशवाहा सुनील पाठक, जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद, कपिल कुमार, अशोक कुशवाहा, खुर्शीद अहमद, अर्चना आनंद,रमेश पासवान, रामेश्वर कुशवाहा, लालदेव राम,रोहित कुशवाहा,लक्ष्मी पासवान, समेत सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष, जिला व प्रखंड अध्यक्ष भी इस बैठक में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस Dial 112 ने पूरे किये दो वर्ष, एडीजी ने कहा…

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

RLM RLM RLM RLM RLM

RLM

JPSC-JSSC Protest: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से सोनम वांगचुक ने...

JPSC-JSSC Protest: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, OMR शीट के साथ छेड़छाड़ और...

TRE 4.0 और शिक्षक तबादले पर शिक्षा मंत्री Mithilesh Tiwari ने...

पटना : बिहार बीजेपी की बड़ी समीक्षा बैठक खत्म होने के बाद पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के बाहर एक अलग ही नजारा देखने को...

दिलीप जायसवाल ने मीटिंग बुलाई, बिहार में जमीन विवादों पर 6...

पटना : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने आज सूबे के प्रशासनिक कामकाज और आम जनता से जुड़े जमीन के...