सांसद खीरू महतो ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात

रांची. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने केंद्र सरकार के कृषि मंत्री और प्रदेश व झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। उनके साथ पार्टी के प्रदेश महासचिव भगवान सिंह, उपेंद्र सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने भी केंद्रीय मंत्री शिवराज  से मुलाकात की।

शिवराज सिंह चौहान से मिले खीरू महतो

इस दौरान खीरू महतो और शिवराज सिंह के बीच आगामी विधानसभा चुनाव और प्रदेश में एनडीए घटक दलों के साथ बेहतर समन्वय पर चर्चा हुई। खीरू महतो ने शिवराज सिंह को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। बता दें कि इस साल झारखंड विधानसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को चुनाव प्रभारी बनाया है। साथ ही पार्टी चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गयी है।

वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रांची में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठक खत्म होने के बाद प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस राज्य की जनता इस हेमंत सरकार से त्रस्त है। जल्द से जल्द इसे बदलने का मन बना चुकी है। जिधर देखिए सिर्फ भ्रष्टाचार ही नजर आता है। युवाओं के साथ धोखा किया है। इस सरकार में प्रश्र पत्र लीक हो जाता है। आने वाले दिनों में बीजेपी आंदोलन की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की वापसी से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Jamshedpur Tender Irregularities: मानगो नगर निगम की फाइलों में ऐसा क्या...

Jamshedpur Tender Irregularities: जमशेदपुर में मानगो नगर निगम के तहत विकास परियोजनाओं के लिए टेंडर को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। शॉर्ट-टर्म ई-टेंडर से...

Indian Idol 16 के टॉप-8 सिंगर अभिषेक कुमार का धनबाद में...

Abhishek Kumar Indian Idol 16: धनबाद के युवा गायक अभिषेक कुमार, जिन्होंने *इंडियन आइडल 16* के टॉप 8 में जगह बनाई थी, सोमवार को...

Bokaro News: बोकारो में बारिश से सड़क पर जलजमाव, रेलवे पुल...

Bokaro News: सोमवार को हुई बारिश ने बोकारो स्टील प्लांट (BSL) इलाके में पानी जमा होने (वॉटरलॉगिंग) की पुरानी समस्या को फिर से उजागर...