तेजस्वी का फिर डबल इंजन सरकार पर हमला, कहा- देखिये बिहार की उपलब्धियां

पटना : बिहार में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव गजब ही सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। आज एक बार फिर तेजस्वी ने सोशल मीडिया एक्स और फेसबुक पर लिखकर केंद्र और बिहार की डबल इंजन सरकार पर करारा निशाना साधा है। तेजस्वी रोज सोशल मीडिया पर बिहार के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विपक्ष के नेता ने एक्स पर लिखा कि
पेश है अवतारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं कुर्सीधारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिहारवासियों के लिए अर्जित विगत तीन-चार दिनों की मंगलकारी विघ्नहारी चमत्कारी उपकारी और गुणकारी उपलब्धियां देख लिजिए। तेजस्वी ने कुल बिहार की 41 उपलब्धियां बताई है।

तेजस्वी बिहार की बता रहे हैं उपलब्धियां

𝟏. बेगूसराय में गोली मार महिला की हत्या।

𝟐. बगहा में गला दबाकर महिला की हत्या।

𝟑. समस्तीपुर में गोली मारकर महिला समेत दो की हत्या।

𝟒. गया में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या।

𝟓. मधुबनी में अनाज कारोबारी की गोली मारकर हत्या।

𝟔. मधेपुरा में पोस्टमास्टर की गोली मारकर हत्या।

𝟕. बख्तियारपुर में युवक के मुँह में गोली मारकर हत्या।

𝟖. पटना के बाढ़ में स्वर्ण कारोबारी को गोली मारी।

𝟗. पटना के मोकामा में युवक का शव मिला।

𝟏𝟎. पटना के दानापुर में तीन वर्षीय बच्ची की गोली मार हत्या।

𝟏𝟏. पटना के मसौढ़ी में महिला को दुष्कर्म उपरांत गोली मारी।

𝟏𝟐. पटना के धनरुआ में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या।

𝟏𝟑. नवादा में महिला की गोलियों से भून कर हत्या, पति का पहले ही मर्डर हो चुका है।

𝟏𝟒. मुंगेर जेल में मारपीट के दौरान कैदी की मौत।

𝟏𝟓. मोतिहारी में नाबालिग की खौफनाक निर्मम हत्या। बदमाशों ने पहले अगवा कर कई दिनों तक गैंगरेप किया, फिर की हत्या।

𝟏𝟔. पटना में अपराधियों ने की महिला की हत्या।

𝟏𝟕. नवादा में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ घिनौनी दरिंदगी।

𝟏𝟖. पटना के दीघा में दो भाइयों को दिनदहाड़े मारी गोली।

𝟏𝟗. मधुबनी में डबल मर्डर, अपराधियों ने की मां-बेटे की हत्या।

𝟐𝟎. पटना मे घर में घुसकर महिला के साथ रेप की कोशिश, शोर मचाने पर मार दी गोली।

𝟐𝟏. सासाराम में अपराधियों ने पीट-पीटकर की युवक की हत्या।

𝟐𝟐. बेतिया में मासूम बच्चे की हत्या।

𝟐𝟑. मुजफ्फरपुर में महिला की निर्मम हत्या। डकैती का विरोध करने पर अपराधियों ने की, 𝟐𝟎 लाख लूटे।

𝟐𝟒. मधुबनी में सरकारी अपराधियों ने युवक को गोलियों से भूना।

𝟐𝟓. सुपौल में छात्र की मौत।

𝟐𝟔. समस्तीपुर में एक व्यक्ति की हत्या।

𝟐𝟕. बीजेपी नेता की संदिग्ध हत्या।

𝟐𝟖. सिवान में डबल मर्डर, महिला और बेटे की चाकू से गोद कर हत्या।

𝟐𝟗. बेगूसराय में सरकारी बदमाशों ने युवक को मारी गोली।

𝟑𝟎. नवादा में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म।

𝟑𝟏. मोतिहारी में देसी कट्टा दिखा फाइनेंसकर्मी से लूट।

𝟑𝟐. पटना में नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर जीविका फाइनेंस बैंक के कर्मचारी से लूट की।

𝟑𝟑. पटना में जदयू नेता के घर में भीषण डकैती, लाखों के गहनों के साथ चावल और तेल भी बदमाश ले गए।

𝟑𝟒. गया में 𝟏𝟎 लाख से अधिक की चोरी।

𝟑𝟓. बैंक में दिनदहाड़े 𝟓𝟎 लाख की लूट।

𝟑𝟔. सहरसा में प्रिंसिपल के घर में भीषण चोरी, 𝟒𝟎 लाख से अधिक के गहने लेकर भागे चोर।

𝟑𝟕. समस्तीपुर-शराब माफिया ने एक ही परिवार के चार लोगों को पीट-पीटकर अधमरा किया।

𝟑𝟖. गोपालगंज में बदमाशों ने 𝟐𝟎 लाख की रंगदारी मांगी। जान से मारने की धमकी दी।

𝟑𝟗. पटना के फुलवारीशरीफ में दिनदहाड़े 𝟏𝟎 लाख की लूट।

𝟒𝟎. हाजीपुर में चोरी करने घुसे चोर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

𝟒𝟏. मधेपुरा में महिला के साथ दुष्कर्म।

यह भी पढ़े : तेजस्वी का जदयू पर हमला, कहा- 18 महीने से उन्हीं के पास है मंत्रालय, जिम्मेवार कौन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Jio IPO Growth Strategy: Jio IPO से पहले आकाश अंबानी का...

Jio IPO Growth Strategy: भारत के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी के बीच जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने कारोबार के विस्तार की रणनीति सामने रखी...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...