‘BJP शासित डबल इंजन सरकार में बिहार में ट्रबलिंग क्रा’इम रिकॉर्ड!’

पटना : बिहार में बढ़ते अपराध और हत्या को लेकर विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एनडीए के डबल इंजन की सरकार पर लगातार हमलावर हैं। तेजस्वी ने आज यानी 18 अगस्त को सोशल मीडिया एक्स पर बड़ा सा ट्वीट कर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि बीजेपी शासित डबल इंजन सरकार में बिहार में ट्रबलिंग क्राइम रिकॉर्ड गजब का है। क्या आपने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को रिकॉर्डतोड़ अपराध, अनियंत्रित भ्रष्टाचार और बिहार में प्रतिदिन गिरती सैंकड़ों लाशों और ढहते पुलों पर बोलते सुना, सुनेंगे भी नहीं। तेजस्वी ने आपके सूचनार्थ और ध्यानार्थ पेश है कि विगत तीन से चार दिनों की चंद आपराधिक घटनाएं आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं।

तेजस्वी ने 71 घटनाओं का किया है जिक्र

𝟏. सीवान में बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या।
𝟐. पटना में बीजेपी नेता अजय साह की गोली मार हत्या।
𝟑. राजगीर में घूमने आए पर्यटक की गोली मारकर हत्या।
𝟒. कैमूर में गोली मार एक शख्स की हत्या।
𝟓. सहरसा में दिनदहाड़े जदयू नेता की गोली मारकर हत्या।
𝟔. सुपौल में मछली व्यापारी की गोली मारकर हत्या।
𝟕. पूर्णिया में चाकू से गोद युवक की बेरहमी से हत्या।
𝟖. बेगूसराय में अपराधियों ने युवक को मारी गोली।
𝟗. पटना में अपराधियों ने घर में घुस 𝟑𝟎 लाख के जेवर लूटे फिर गला दबा करी अधिवक्ता की हत्या।
𝟏𝟎. जमुई में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या।
𝟏𝟏. बेगूसराय में युवक की तेल छिड़क जिंदा जला की हत्या।
𝟏𝟐. बेगूसराय में पति-पत्नी व बच्चों का गला काट तीन की हत्या।
𝟏𝟑. जमुई में ट्रिपल मर्डर, तीन की हत्या।
𝟏𝟒. आरा में जमीन विवाद में मां-बेटों सहित तीन की निर्मम हत्या।
𝟏𝟓. मुंगेर में मासूम की हत्या।
𝟏𝟔. पटना में एक युवक का शव मिला, अपराधियों ने की हत्या।
𝟏𝟕. मधुबनी में युवक को छत से फेंक की हत्या।
𝟏𝟖. छपरा में युवक की हत्या कर शव कुएं में फेका।
𝟏𝟗. जहानाबाद में घर में घुस महिला की गोली मार हत्या।
𝟐𝟎. नालंदा में पीट-पीटकर महिला की निर्मम हत्या।
𝟐𝟏. मुजफ्फरपुरके बरुराज में युवक की बेरहमी से हत्या।
𝟐𝟐. पटना में मिस्त्री की गोली मार कर हत्या।
𝟐𝟑. आरा में बदमाशों ने युवक को मारी गोली।
𝟐𝟒. नालंदा में 𝟏𝟔 बदमाशों ने किया युवक का अपहरण, बेरहमी से पीटा फिर आंखें निकाल की निर्मम हत्या।
𝟐𝟓. दानापुर में एक युवक की गोलियों से भून हत्या।
𝟐𝟔. मुजफ्फरपुर में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या।
𝟐𝟕. वैशाली में दो बच्चों की मां की हत्या।
𝟐𝟖. मधुबन में 𝟏𝟗 वर्षीय युवती की कुल्हाड़ी से काट हत्या।
𝟐𝟗. पटना में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या।
𝟑𝟎. सीवान में युवक की हत्या, बगीचे में लटकाया शव।
𝟑𝟏. बेगूसराय में एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या।
𝟑𝟐. गया में महिला की हत्या।
𝟑𝟑. भागलपुर में मिले एकसाथ पांच शव।
𝟑𝟒. पूर्णिया में छात्रा का शव मिला।
𝟑𝟓. पूर्वी चंपारण में वार्ड सदस्य के पति की गोली मार हत्या।
𝟑𝟔. समस्तीपुर में नाबालिग लड़के को लगी गोली।
𝟑𝟕. अररिया में गोली मार एक की हत्या।
𝟑𝟖. नालंदा में अपहरण कर नाबालिग की हत्या।
𝟑𝟗. सुपौल में नाबालिग लड़की की हत्या।
𝟒𝟎. वैशाली में थाने से 𝟓𝟎𝟎 मी. दूर युवक की गोली मार हत्या।
𝟒𝟏. शाहबाद क्षेत्र में राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या।
𝟒𝟐. शिवहर में नाबालिग लड़के की हत्या।
𝟒𝟑. जहानाबाद में चाकू से गोद कर महिला की निर्मम हत्या।
𝟒𝟒. बेगूसराय के फुलवरिया में युवक को मारी गोली।
𝟒𝟓. पटना में ट्रेक्टर चालक की गोली मार हत्या।

𝟒𝟔. जमुई में नाबालिग से दुष्कर्म।
𝟒𝟕. दरभंगा में नाबालिग से दुष्कर्म।
𝟒𝟖. भभुआ में महिला से दुष्कर्म।
𝟒𝟗. फुलवारीशरीफ में युवती से दुष्कर्म।
𝟓𝟎. मोकामा में महिला से दुष्कर्म।

𝟓𝟏. सहरसा में अपराधियों ने पुलिस पर किया हमला, दारोगा घायल।
𝟓𝟐. कटीहार में राज्य खाद्य निगम के एजीएम को मारी गोली।
𝟓𝟑. चंपारण में बालू माफिया ने 𝐂𝐎 को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश।
𝟓𝟒. पूर्णिया में मजिस्ट्रेट को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
𝟓𝟓. गोपालगंज में शिक्षक के बेटे का अपहरण, लाखों की मांगी फिरौती।
𝟓𝟔. पूर्व मंत्री राघवेंद्र सिंह के घर पर फायरिंग।
𝟓𝟕. मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने मांगी पांच लाख रंगदारी नहीं देने पर घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग।
𝟓𝟖. पटना के राजीव नगर में महिला पर अंधाधुंध फायरिंग।
𝟓𝟗. पटना के खाजेकलां में बदमाशों ने की महिला पर फायरिंग।
𝟔𝟎. पटना के 𝐁𝐍 कॉलेज के पास कई राउंड फायरिंग, दहशत में छात्र।
𝟔𝟏. नालंदा में दिनदहाड़े दर्जनों राउंड फायरिंग से दहशत।

𝟔𝟐. वैशाली में पूर्व 𝐌𝐋𝐀 के पेट्रोल पंप पर की लूटपाट।
𝟔𝟑. भोजपुर में बालू चालन ऑफिस से 𝟏𝟓 लाख की लूट।
𝟔𝟒. पटना के फतुहा में फायरिंग कर व्यापारी के घर लूट।
𝟔𝟓. पटना के अगमकुंआ में 𝟏𝟐 लाख की लूट।
𝟔𝟔. नौबतपुर में प्राइवेट बैंक से लाखों की लूट।
𝟔𝟕. मसौढी में गोली मार फाइनेंस कर्मी से लाखों की लूट।
𝟔𝟖. बरौनी में व्यवसायी से दिनदहाड़े लाखों की लूट।
𝟔𝟗. बिहटा में बैंक से निकली महिला से लूट।
𝟕𝟎. पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में बैंककर्मी से 𝟐.𝟏𝟕 की लूट।
𝟕𝟏. समस्तीपुर में बाइक सवार से चार लाख लूटे।

यह भी पढ़े : तेजस्वी का नीतीश पर तंज, कहा- तीसरी बार गिरा पुल, कमेटी का रिपोर्ट दे सरकार

यह भी देखें :

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Madhupur Express:मधुपुर Express से पलामू को मिलेगी देवघर की सीधी रेल...

पलामू क्षेत्र के यात्रियों को देवघर की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। मधुपुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।Madhupur...

 JSSC CGL Scam:JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा: अभय तिवारी की पत्नी और...

JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी अभय तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर...

Chakradharpur Railway Division:चक्रधरपुर रेल मंडल में Mega Block, 24 ट्रेनें रद्द,...

 चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी राउरकेला रेलखंड पर 24 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक रहेगा। 24 ट्रेनें रद्द और कई ट्रेनों...