Jharkhand Politics : इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन का बड़ा बयान, हेमंत सोरेन को दे डाली ये नसीहत…

Jharkhand Politics

सरायकेला – मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद चंपई सोरेन अपने गृह जिला राजनगर पहुंचे जहां क्षेत्र के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके पांच माह के कार्यकाल को अबतक सबसे अच्छा काम बताया। पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत में जगह- जगह लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था।

Jharkhand Politics :  मैने राज्य के विकास का खाका तैयार किया – चंपई सोरेन

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि 5 महीने के कार्यकाल के दौरान तो 3 महीना चुनाव में ही बीत गया। इस दौरान मुझे काम करने के मौका सिर्फ दो महीना ही मिला। हमारी सरकार ने राज्य को तेजी से विकसित करने के लिए कैलेंडर बनाया और राज्य के विकास के लिए खाका भी तैयार किया। अगर थोड़ा और वक्त मिल जाता तो कुछ और भी बाकी काम हो जाता।

ये भी पढ़ें- Bokaro में शव दफनाने पर हो गया विवाद, मामला पहुंचा थाने, फिर जो हुआ… 

आगे उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए एक रोड मैप तैयार किया था जिसके क्रियान्वयन की तैयारी चल रही थी। हमारी सरकार ने जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा के 26 हजार शिक्षकों की बहाली का मार्ग प्रशस्त है। इसके अलावा 15 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा और 21 से 50 वर्ष की सभी महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह पेंशन देने की योजना से विपक्ष हिल गया था।

Jharkhand Politics : चंपई सोरेन  ने हेमंत सोरेन को दी ये नसीहत

इसका आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को लाभ मिलता, मगर अचानक से पार्टी आलाकमान ने उन्हें पद से हटा दिया। अब वर्तमान सरकार को देखना है कि आगे क्या करना है। इसके साथ ही उन्होंने हेमंत सरकार को जनता के हितों पर आधारित योजनाएं बनाने की नसीहत दी और इसके साथ ही उस योजना की समीक्षा करते हुए उसे धरातल पर उतारने को कहा।

ये भी पढ़ें- Pakur में ताला तोड़कर मंदिर से चोरी, सोने चांदी के आभूषण सहित… 

उन्होंने मुख्यमंत्री बनने पर हेमंत सोरेन को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताया कि सरकार बेहतर विजन के साथ बढ़िया काम करेगी। उन्होंने कहा कि किसी से कोई गिला-शिकवा नहीं है जो मिला उसे ईमानदारीपूर्वक निभाया है। संगठन ने जिम्मेदारी दी थी संगठन ने वापस ले लिया आगे कुछ नहीं कहना है। इसके साथ ही चम्पई सोरेन ने कल से शुरु होने वाले रथ यात्रा की झारखण्ड के देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Politics : Jharkhand Politics :

Dhanbad Railway Job Scam: DRM कार्यालय का कर्मचारी बनकर युवाओं से...

Dhanbad Railway Job Scam: झारखंड के धनबाद ज़िले में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है।...

धनबाद: निरसा में चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, 80...

धनबाद: निरसा में चापापुर ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (OCP) में लगातार हो रही ब्लास्टिंग के कारण गोपालगंज को बेनागोरिया से जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क का...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात ऑटो की टक्कर से बाइक...

हजारीबाग: चौपारण थाना क्षेत्र के सियारकोनी में NH-19 पर CM होटल के पास एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर...