Advertisment

दो पक्षों में गोलीबारी, पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद

धनबाद: जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें कई राउंड गोलियां भी चली और बम भी फोड़े गए. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. इलाके में तनाव व्याप्त है. पुरानी रंजिश को लेकर केंदुआडीह इलाके में यादव पट्टी और खटीक बस्ती के लोगों में जमकर मारपीट हुई है. कई थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची गई. घटना की सूचना पाकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. घटना की सूचना पाकर एएसपी मनोज स्वर्गीयार भी घटनास्थल पर पहुंचे. पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस ने घटनास्थल से कई कारतूस भी बरामद किया है. पुलिस ने कहा कि जो भी अपराधी इस प्रकार कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं पुलिस उसके साथ सख्त कार्रवाई करेगी. जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

जारंगडीह सीसीएल रेलवे साइडिंग में हुई गोलीबारी का एसपी ने किया उद्भेदन, पांच गिरफ्तार

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...