पुरानी रंजिश में दो गुटों में फायरिंग, पांच लोगों को लगी गोली, एक की मौत

मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर गोली चली. जिसमें एक की मौत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दो गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. मामला बुधवार की रात का है. दरअसल मामला है कि संदलपुर निवासी उत्तम यादव का पुत्र राजीव कुमार अपने रिश्तेदार राधे यादव के पुत्र के शादी के छेका में गया था. शादी के रस्म के समय राजीव कुमार और सावन यादव के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ और गोलीबारी शुरू हो गयी.

इस घटना में राजीव को गर्दन में गोली लगी. वहीं अन्य अरविंद यादव,मुन्ना कुमार गोलू कुमार सावन और अंजुला को भी गोली लगी. घटना की जानकरी मिलते ही कासिम बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां राजीव की मौत हो गयी. सावन कुमार और अंजलि देवी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. अन्य घायलों का इलाज सदर अस्तपताल मुंगेर में चल रहा है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा कि राजीव और सावन के बीच पुरानी रंजिश चल रही है. एक साल पुरानी रंजिश के कारण दोनों के बीच मारपीट और गोलीबारी हुई थी. इस घटना में मृतक की दादी को गोली लगने से मौत हो गयी थी. सदर अस्पताल के डॉ आशीष कुमार ने बताया कि बुधवार की रात छह लोग गोली लगे हुए अस्तपताल आये हुए थे जिसमे एक की मौत हो गयी. वहीं दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. अन्य का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

रिपोर्ट : शक्ति सिंह

अपराधी बेखौफ : दिनदहाड़े कपड़ा व्यवसायी की दुकान में घुसकर फायरिंग

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...

Bihar News: ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से दो साल में...

बिहार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत दो वर्षों में 181 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली। इनमें 86 महिला और 95 पुरुष...

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...