कोलेबिरा में रथ यात्रा के मौके पर मेले का आयोजन

कोलेबिरा. रथ यात्रा के मौके पर प्रखंड मुख्यालय में मेला का आयोजन हुआ। पूर्व मंत्री एनोस एक्का, जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, सीओ अनूप कच्छप, प्रमुख दुतामी हेमरोम, युवा नेता संदेश एक्का आदि ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर इसका उद्धाटन किया। मौके पर पूर्व मंत्री ने सभी को रथ यात्रा की शुभकामनाएं दी।

कोलेबिरा में रथ यात्रा पर मेले का आयोजन

इस दौरान पूर्व मंत्री एनोस एक्का रविवार को रथ यात्रा के मौके पर आयोजित मेले के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सभी धर्म का आदर करते हुए मानव सेवा और मानव कल्याण करना चाहिए। कोई भी धर्म हमें ईर्ष्या, बेईमानी, पाप और अनाचार की शिक्षा नहीं देता है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को रथ यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए समाज के कल्याण की कामना की।

उन्होंने कहा कि प्रभु जगन्नाथ सभी लोगों को सुख समृद्धि और अमन शांति प्रदान करें। इससे पूर्व एनोस एक्का, जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, सीओ अनूप कच्छप, प्रमुख दुतामी हेमरोम, युवा नेता संदेश एक्का आदि ने फीता काट कर और नारियल फोड़ कर मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने मेले का भ्रमण भी किया और उपस्थित लोगों से मिलकर रथयात्रा की बधाई दी। मौके पर अभिषेक प्रसाद, डबलू प्रसाद, आशीष सिंह, रवि बड़ाइक, बिट्टू सहित कई लोगों उपस्थित थे।

अनुज कुमार साहू की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...