बाल कावड़ यात्रा का आयोजन, भगवान शिव की वेशभूषा में बच्चों ने लिया हिस्सा

धनबादः राउंड टेबल इंडिया एवं मारवाड़ी युवा मंच चिरकुंडा शाखा द्वारा बाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया. जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. कावड़ यात्रा के लिए बच्चे भगवान शिव की वेशभूषा में पहुंचे. कावड़ यात्रा में बच्चों के साथ साथ परिजनों ने भी हिस्सा लिया. बराकर नदी घाट से पुरोहित द्वारा पूजा अर्चना कर कावड़ में जल भरकर यात्रा का शुभारंभ किया गया. सभी बोल बम के नारे लगाते हुए बाजार स्थित शिव मंदिर पहुंचे. जहां बच्चों ने भगवान शिव पर जल चढ़ाया.

बच्चों ने भगवान शिव पर जल चढ़ाया

बच्चों को सनातन धर्म से जोड़े रखना मुख्य उद्देश्य

मौके पर राउंड टेबल इंडिया के अध्यक्ष राकेश बंसल एवं मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया कि बाल कावड़ यात्रा का आयोजन लगातार दूसरी बार किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य आज के बच्चों को अपने सनातन धर्म से जोड़े रखने का है. क्योंकि बच्चे सनातन धर्म से दूर होते जा रहे हैं. पिछले साल से इस बार भव्य आयोजन किया गया है. इसमें 100 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया है.

बच्चों को सनातन धर्म से जोड़े रखना मुख्य उद्देश्य

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...