बेगूसरायः प्रशासन की ओर से मोक्षदायिनी सिमरिया गंगा धाम में कल्पवास मेले के आयोजन की अनुमति दे दी गई है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि सिमरिया के सम्रग विकास के लिए प्रयास किया जा रहा है.
सिमरिया में आदि काल से कल्पवास मेले का आयोजन होता रहा है. यहां अर्ध कुंभ और कुंभ भी लगा है. कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए पिछले साल कल्पवास मेला की अनुमति नहीं दी गई थी, इस वर्ष भी अनुमति विलंब से मिली है. कल्पवास मेले के दौरान शौचालय, बिजली आदि की व्यवस्था करने का आदेश दे दिया है. हरकी पौड़ी की तर्ज पर सिमरिया में सीता पौड़ी का निर्माण के लिए प्रयास किया जा रहा है. इस मामले में उप मुख्यमंत्री, विधायक और जिला प्रशासन के साथ बैठक की गई है.


















