IND vs ZIM 2nd T20 : दूसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को 100 रनों से धोया

IND vs ZIM 2nd T20 : जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मैच (IND vs ZIM 2nd T20) खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यह फैसला भारत के लिए सही साबित हुआ और भारत के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 234 रन बनाये हैं एवं जिम्बाब्वे को जीत के लिए 235 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 18.4 ओवरों में 134 पर ही ढेर हो गयी और भारत को 100 रनों से जीत मिली। इस मैच में अभिषेक शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

IND vs ZIM 2nd T20: अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक

हालांकि आज भी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और 10 रन के स्कोर पर ही कप्तान शुभमन गिल 2 रन बनाकर आउट हो गये, लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने भारत की पारी संभाली और दोनों मिलकर 137 रन जोड़े। ओपनर अभिषेक शर्मा ने ताफानी पारी खेलते हुए मात्र 47 गेंदों में सात चौके और 8 छक्के जड़ते हुए 100 रन बनाये। इसके बाद बाकी के काम गायकवाड़ और रिंकू सिंह ने कर दिया है। ऋतुराज गायकवाड़ ने 47 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्का लगाकर 77 रन बनाये, जबकि रिंकू सिंह ने 22 गेंदों में दो चौके और पांच छक्के जड़ते हुए 48 रन बनाये।

IND vs ZIM 2nd T20:

इससे पहले कल इसी मैदान में खेले गए पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे ने भारत को 13 रन से हरा दिया था। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिम्बाब्वे की टीम ने भारत के सामने मात्र 116 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन भारती टीम ने इस मामूली लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर पाया  था और भारत को 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

इस टी20 मैच में भारत के तीन बल्लेबाजों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में डेब्यू किया था। लेकिन तीनों ही कुछ खास नहीं कर पाए थे और सस्ते में पवेलियन लौट गये थे। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोल आउट हुए, जबकि रियान पराग ने 2 रन और ध्रुव जुरेल ने मात्र छह रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटे।

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...