IND vs ZIM : दूसरे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

IND vs ZIM : जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इससे पहले कल इसी मैदान में खेले गए पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे ने भारत को 13 रन से हरा दिया था। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिम्बाब्वे की टीम ने भारत के सामने मात्र 116 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन भारती टीम ने इस मामूली लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर पाया  था और भारत को 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

IND vs ZIM :  पहले टी20 मैच में भारत की हार

जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर मात्र 115 रन बनए थे। इसके जवाब में लक्ष्य का हासिल करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। भारत के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्म भारत के एक रन के स्कोर पर ही आउट हो गये थे। हालांकि कप्तना शुभमन गिल ने पारी संभालते हुए 31 रन बनाये थे, लेकिन भारत जीत की दहलीज को पार नहीं कर पया था। एक छोड़ को तो कप्तना संभाले रखा था, लेकिन दूसरी छोड़ से लगातार विकेट गिरते रहे। बीच में वाशिंगटन सुंदर और आवेश खान ने भारतीय पारी को संभाला, लेकिन आवेश खान के आउट होते ही भारत की जीत का सपना चकनाचूर हो गया। भारतीय टीम 102 रन पर ही ऑल आउट हो गयी।

IND vs ZIM : भारत के तीन बल्लेबाजों का डेब्यू

इस टी20 मैच में भारत के तीन बल्लेबाजों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में डेब्यू किया था। लेकिन तीनों ही कुछ खास नहीं कर पाए थे और सस्ते में पवेलियन लौट गये थे। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोल आउट हुए, जबकि रियान पराग ने 2 रन और ध्रुव जुरेल ने मात्र छह रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटे।

IND vs ZIM : पांच मैचों की टी20 सीरीज

बता दें कि जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है। पहले मैच में भारत को 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। आज दूसरा टी20 मैच खेला जा रहा है। अब देखना होगा कि आज भारत का प्रदर्शन कैसा रहता है।

Ara Murder Case: रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड में मुख्य...

Ara Murder Case: भोजपुर जिले में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्याकांड के...

Jharkhand Heritage School: झारखंड में 100 साल पुराने सरकारी स्कूलों की...

झारखंड में 100 साल से अधिक पुराने सरकारी स्कूलों की पहचान होगी। शिक्षा विभाग ने जिलों से एक सप्ताह में स्थापना वर्ष, यू-डायस कोड...

Pawan Singh Akshara Singh News: मुंगेर में पवन सिंह ने अक्षरा...

Pawan Singh Akshara Singh News, मुंगेर: भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह ने बिहार के मुंगेर में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री और...