Ranchi : आज सदन की विशेष सत्र की कार्यवाही के दौरान सुदेश महतो (Sudesh Mahto) ने हेमंत सरकार पर जोरदार हमला करते हुए बड़ा बयान सामने आया है। सुदेश महतो ने कहा है कि हेमंत सरकार के द्वारा विश्वास प्रस्ताव क्यों लाया गया। विपक्ष ने तो ऐसी कोई परिस्थिति लाई ही नहीं है।
चंपई दा को अपमानित करते हुए कुर्सी से हटाया गया
आगे उन्होंने कहा कि ये अविश्वास प्रस्ताव चंपई दा के खिलाफ लाया गया है। गठबंधन की सरकार को उनपर भरोसा नहीं है इसलिए उन्हें अपमानित करते हुए कुर्सी से हटाया गया है। चंपई दा के 5 महीने के कार्यकाल में झारखंडियत नजर आया है। उनसे सहजता से लोग मिल सकते थे, लेकिन फिर से राजतंत्र वापस लौट रही है।



















