Advertisement
Advertisement

Bihar: तीसरी बार विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव, राजद ने घेरा

पटना : बिहार विधानसभा के इतिहास में तीसरी बार ऐसा हुआ ज़ब विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया.

दो बार विपक्ष के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था और

पहली बार ऐसा होगा जब सत्ता पक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है.

बता दें कि बिहार विधान मंडलविशेष सत्र आगामी 24 और 25 अगस्त को होगा.

महागठबंधन की सरकार बनने के बाद कुल 164 विधायकों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था.

लेकिन बीजेपी कोटे से विधायक विजय कुमार सिन्हा ने

अब तक अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया है और अपना कार्य कर रहे हैं.

इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल ने एक बार फिर सोमवार को उनके इस्तीफे की मांग की.

राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में ‘महागठबंधन’ द्वारा

उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के मद्देनजर बिहार के

अध्यक्ष और भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए.

‘पद से चिपक कर क्या साबित करना चाहते हैं विजय कुमार सिन्हा’

राजद के राज्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने एक बयान में कहा कि विधानसभा के नियमों के मुताबिक,

विजय कुमार सिन्हा 24 अगस्त को बुलाए गए विशेष सत्र की अध्यक्षता नहीं कर सकते हैं.

बता दें कि इसी विशेष सत्र में नई सरकार को बहुमत साबित करना है.

अविश्वास प्रस्ताव लाया गया :अपना सम्मान बनाए रखते हुए छोड़ें पद

राजद प्रवक्ता ने कहा कि विजय कुमार सिन्हा को अपना सम्मान बनाए रखते हुए पद छोड़ देना चाहिए.

हमें आश्चर्य है कि वह पद से चिपक कर क्या साबित करने की कोशिश कर रहे है.

पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा के नियमों के मुताबिक,

नए अध्यक्ष के चुने जाने तक कार्य को उपाध्यक्ष द्वारा संचालित करना होगा.

नियम के मुताबिक, विधानसभा के बहुमत से पारित प्रस्ताव से अध्यक्ष को पद से हटाया जा सकता है.

महागठबंधन के घटक दलों के जहां कुल 164 सदस्य हैं, वहीं भाजपा के 77 विधायक हैं.

40 से ज्यादा विधायकों ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव

गौरतलब है कि सात पार्टियों वाले महागठबंधन के 40 से ज्यादा विधायकों ने 11 अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था. इन विधायकों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जद (यू) के विधायक भी शामिल हैं.

इन नेताओं को किया जा सकता है नामित

243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा में ‘महागठबंधन’ के पाले में 160 से अधिक विधायक हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि 79 विधायकों के साथ विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी राजद अध्यक्ष पद के लिए दावा पेश करेगी. चर्चा है कि पार्टी के दिग्गज नेता अवध बिहारी चौधरी को इस पद के लिए नामित किया जाएगा.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...