Attack on Former councilor – गर्दन से निकाली गई गोली, स्थिति गंभीर, छह हिरासत में

रांची: Attack on Former councilor – वेद प्रकाश सिंह के गर्दन से गोली निकाल ली गई है धुर्वा बस स्टैंड में रविवार की शाम करीब  सात बजे वार्ड 39 के पूर्व पार्षद को अपराधियों ने गोली मार दी थी। ऑपरेशन के बाद भी वेद प्रकाश सिंह की स्थति गंभीर बनी हुई है।  उन्हें अभी 48 घंटे के आब्जर्वेशन में रखा गया है। इसके बाद ही डॉक्टर कुछ बताने की स्थिति में होगें।

इधर, गोली मारने की घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। छह संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। तीन टीमों को सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए लगाया गया है।

पुलिस को सीसीटीवी से जो जानकारी मिली है उसके आधार पर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। सीसीटीवी की सहायता से मामले में एक युवक की पहचान की गई है इस युवक की तलाशी के लिए छापेमारी शुरू हो गई है।

Attack on Former councilor – Attack on Former councilor

पुलिस की एक टीम गोली मारने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि, पुलिस को सफलता नहीं मिली है। पुलिस को आशंका है कि वेद प्रकाश को आपसी रंजिश की वजह से ही गोली मारी गई।

अपराधियों ने उन्हें सिर में निशाना साध कर गोली मारी थी, वे झुक गए। लेकिन गोली उनकी गर्दन में धंस गई थी।

https://youtube.com/22scope

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...