Ranchi Crime : पत्नी को पराए मर्द के साथ संबंध बनाने को कहा, मना करने पर पति ने टांगी से…

Ranchi Crime : अभी के आधुनिक काल में कहते हैं दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है, पर इस आधुनिकीकरण में समाज का मर्द अपनी मर्दानगी को कोई और ही रुप दे रहा है। जहां पहले एक मर्द की इज्जत उसके जान से भी कीमती होती थी वहीं अब उसकी इज्जत दो कौड़ियों की हो गई है। यह बातें समाज में घट रही उन घटनाओं से आसानी से समझा जा सकता है जो राजधानी रांची के रातू में घटी है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी से पराए मर्द के साथ संबंध बनाने को कहा, लेकिन पत्नी के मना करने पर उसे जान से मारने की कोशिश की।

Ranchi Crime : पत्नी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है

राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र की है जहां एक नशेड़ी पति ने अपनी ही पत्नी की टांगी से काटकर हत्या करने की नाकाम कोशिश की। घटना के बाद पत्नी जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में इलाजरत है। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। Ranchi Crime : Ranchi Crime :

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पति मुकेश वृतिया अपनी पत्नी को रोज दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करता था। इसको लेकर वह रोज महिला के साथ मारपीट भी करता था। घटना वाले दिन पति शराब पीकर घर आया था जिसके बाद उसने अपने किसी दोस्त से कुछ रुपए उधार भी लिया था। उसी उधार को चुकाने के लिए अपनी पत्नी को किसी पराए मर्द के साथ संबंध बनाने को कहा तो पत्नी से इससे साफ मना कर दिया।

Ranchi Crime : पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

जिसके बाद तैश में आकर पति ने महिला पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। जिसके बाद परिजनों से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला फिलहाल जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। मामले की सूचना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।

 

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...