Advertisment

उन्नाव बस हादसा : शीला मंडल ने कहा- बहुत ही निंदनीय घटना, सीएम भी दुखी

पटना : उत्तर प्रदेश के उन्नाव में कल यानी मंगलवा की देर रात हुई भीषण बस हादसे को लेकर हर कोई हैरान है। इस घटना में बिहार के 17 लोग सहित 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह बस बिहार से दिल्ली जा रही थी। इस हादसे को लेकर सभी बड़े नेता अपनी ओर से शोक संवेदना व्यक्त कर चुके हैं। बिहार सरकार के मंत्री शीला मंडल ने भी दुख व्यक्त किया है।

मंत्री शीला मंडल ने कहा कि बहुत दुखद घटना है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी संवेदना व्यक्त किया है। जो वजह सामने आ रहा है चेक करने के बाद ही पता चलेगा कि गाड़ी की कागजात है या नहीं। बताया जा रहा है कि परमिट प्रदूषण हर एक चीज फेल था। हम हमेशा आग्रह करते हैं ओवरटेक से बचिए, सावधानी से गाड़ी चलाइए। जो घटना घटी है उस परिवार समेत हम लोग भी दुखी हैं। जो लोग बस चलाते हैं, ड्राइविंग करते हैं, सब लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि आपलोग बातों को समझिए और थोड़ी गंभीरता से लीजिए।

मंत्री ने कहा कि इससे कितना क्षति है। कई लोगों का परिवार बिखर जाता है, सबको समझना चाहिए। हमलोग पूर्व में भी इस बात का ध्यान रखे हैं, इस बात के लिए हमेशा सजग है। हमेशा इस पर कार्रवाई करते भी रहते हैं और सब लोग का चेकिंग चलते रहता है। इस मामले को लेकर सतर्क हैं कि सभी गाड़ी का परमिट होनी चाहिए। निरंतर कार्रवाई होते रहता है। कई बस का परमिट भी रद्द किया जाता है।

अभी कुछ कहना नहीं है समय बताएगा कि रुपौली में कौन जीतेगा – शीला मंडल

रुपौली विधानसभा उपचुनाव मंत्री शीला मंडल ने कहा कि आठ दिनों से हम भी वहीं थे गांव-गांव का दौरा किए हैं। लोगों में आज भी हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्यार आम जनता में देखने को मिलता है। खासकर महिलाओं में आज भी उतना ही विश्वास है। कौन क्या बोलता है उसे पर नहीं कहेंगे। अभी कुछ कहना नहीं है समय बताएगा कि रुपौली में कौन जीतेगा।

तेजस्वी यादव पर शीला का तंज

मंत्री शीला मंडल ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तंज किया है। बता दें कि तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर ट्वीट किया था और कहा था कि ऐसा बेबस और लाचार मुख्यमंत्री राज्य में नहीं देखा जो हर लोगों का पैर छूते रहते हैं। इस पर मंत्री शीला मंडल ने कहा कि हमारे नेता सहज और सरल हैं इतना विनम्र है इनको देखना चाहिए।

यह भी पढ़े : Breaking : CM नीतीश ने बुलाई मंत्रियों की बैठक, ले सकते हैं कई बड़े फैसले

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Asarfi Hospital Dhanbad News: धनबाद में असर्फी हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाई,...

Asarfi Hospital Dhanbad News: धनबाद नगर निगम ने शहर के अशर्फी अस्पताल के खिलाफ़ बिल्डिंग नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: जमशेदपुर में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: झारखंड में JPSC, JSSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ गुस्सा ज़ाहिर करने...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद के स्कूल में एमडीएम बनाते...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद ज़िले के बलियापुर ब्लॉक में स्थित मुकुंडा के न्यू प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को मिड-डे मील (MDM) बनाते समय...