Motihari में अपराधियों ने लूटा बैंक, 8 लाख रूपये की हुई लूट

मोतिहारी: बिहार में आपराधिक घटनाओं की मानो बाढ़ आई हुई है। गुरुवार को बिहार के मोतिहारी में हथियारबंद बदमाशों ने एक बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र की है जहां थाना से महज कुछ दुरी पर ही स्थित स्पंदना स्फूर्ति बैंक में पांच की संख्या में हथियारबंद अपराधी घुस कर बैंककर्मी के साथ मारपीट की और फिर करीब 7 लाख 85 हजार रूपये लूट लिए।

लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने बैंक कर्मियों के मोबाइल को जब्त कर लिया है और दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में लिए युवकों के साथ बैंककर्मियों से भी पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों की भी पहचान करने में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Bhojpur में वज्रपात से 18 छात्राएं जख्मी, 10 की हालत गंभीर

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Motihari Motihari Motihari

Motihari

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...