JDU के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा पहुंचे पटना, कहा ‘मिलना चाहिए विशेष राज्य का दर्जा’

पटना: JDU के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद मनीष वर्मा शनिवार को पटना पहुंचे। पटना में एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मनीष वर्मा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे थे जहां फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

पत्रकारों से बात करते हुए जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने रुपौली विधानसभा क्षेत्र से विजयी निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह को बधाई दी और कहा कि रुपौली में पार्टी की हार की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि कुछ लोकल मुद्दे रहे होंगे जिसकी वजह से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि सबसे पहले हमारे नेता ने विशेष राज्य का दर्जा की मांग की थी।

यह बिहार को मिलना चाहिए इससे बिहार की तरक्की होगी। उन्होंने कहा कि पहले बिहार के साथ नाइंसाफी हुई है जिसकी वजह से बिहार औद्योगिकीकरण में पिछड़ गया। विशेष राज्य का दर्जा मिलने से बिहार का तरक्की होगा।

यह भी पढ़ें- Bhagalpur पहुंचे विधानसभा उपाध्यक्ष, पुल गिरने के मामले में कहा…

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

JDU JDU JDU JDU

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...