IND vs ZIM: चौथे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया, सीरीज पर भी जमाया कब्जा

IND vs ZIM 4th T20 : जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच चौथा टी20 मैच (IND vs ZIM 4th T20) खेला गया। इसमें भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है। भारत ने अब जिम्बाब्वे पर 3-1 से बढ़त बना ली है। अब इस सीरीज का आखिरी मैच इसी ग्राउंड पर कल खेला जाएगा।

IND vs ZIM 4th T20 : भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और जिम्बाब्वे की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया।जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवरों में  सात विकेट खोकर 152 रन बनाये और भारत को जीत के लिए 153 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने बिना कोई विकेट खोए आसानी से 15.2 ओवरों में ही हासिल कर लिया। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंदों में 93 रन बनाये और कप्तान शुभमन गिल ने 39 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली।

IND vs ZIM 3rd T20 : भारत ने जिम्बाब्वे को 23 रनों से हराया

इससे पहले भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे 23 रन से हरा दिया था। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 182 रन बनाये और जिम्बाब्वे को जीत के लिए 183 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन जिम्बाब्वे की टीम छह विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्याद 66 रन बनाये थे। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 36 और ऋतुराज गायकवाड़ ने 149 रन बनाये थे।

IND vs ZIM 2nd T20 : भारत ने जिम्बाब्वे को धोया

इससे पहले भारत ने दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 100 रनों से हरा दिया था। भारत ने टॉस जीतकर पहले ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 234 रन बनाये हैं एवं जिम्बाब्वे को जीत के लिए 235 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 18.4 ओवरों में 134 पर ही ढेर हो गयी और भारत को 100 रनों से जीत मिली थी। इस मैच में अभिषेक शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

IND vs ZIM 1st T20 : भारत को मिली हार

इससे पहले उसी मैदान में खेले गए पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे ने भारत को 13 रन से हरा दिया था। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। लेकिन यह फैसला सही साबित नहीं हुआ था। जिम्बाब्वे की टीम ने भारत के सामने मात्र 116 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन भारती टीम ने इस मामूली लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर पाया था और भारत को 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Road Construction पर सख्त हुई सरकार, अधूरे काम करने वाले...

झारखंड में सड़क निर्माण कार्य में देरी करने वाली एजेंसियों और संवेदकों पर सरकार सख्त हुई। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने डिबार करने और...

CM Udyami Yojana 2025-26 में 9347 लाभुकों का चयन, Computerized Randomization...

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26 के तहत बिहार में 9347 लाभुकों का चयन किया गया। उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कंप्यूटराइज्ड रैंडमाइजेशन प्रक्रिया से चयन...

Digital Health Model में बिहार बना देश की मिसाल, MP के...

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने पटना में बिहार स्वास्थ्य विभाग के डिजिटल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा कर हेल्थ डिजिटाइजेशन मॉडल...

Rotary District 3250 में Rathin Bhadra को मिली बड़ी जिम्मेदारी, WASH...

रोटेरियन रथिन भद्र को Rotary International District 3250 Bihar-Jharkhand के लिए वर्ष 2026-27 हेतु Chair Water, Sanitation and Hygiene नियुक्त किया गया है।Rotary District...

बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पांचवीं बार कैबिनेट की बैठक की। बुधवार को...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img