ईचागढ़ में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल

ईचागढ़. थाना क्षेत्र के चौका पातकुम सड़क पर गौरांगकोचा के सामने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार सड़क से बाहर फेंका गया, जिससे बाइक सवार बाल बाल बच गए। हालांकि वे घायल हो गये। वहीं ट्रैक्टर का चक्का बाइक पर चढ़ जाने से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। बाइक सवार व्यक्ति की पहचान चोगा निवासी लालटू महतो के रूप में हुई।

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, तिरूलडीह घाट से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर चौका की ओर आ रहा था। इसी दौरान गौरांगकोचा के पास बालू लदा ट्रैक्टर ले जा रहे चालक ने आबकारी विभाग के वाहन को देखकर अचानक खेत की ओर मोड़ दिया। जिससे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग पहुंचे तथा बाइक सवार व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इचागढ़ में भर्ती कराया।

वहीं स्थानीय लोगों ने ईचागढ़ थाना की पुलिस व सीओ को सूचना दी। मौके पर सीओ व पुलिस पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। वहीं स्थानीय लोगों ने सीओ को बताया कि आए दिन चौका पातकुम सड़क पर अबैध बालू लदा ट्रैक्टर काफी तेज गति से आवागमन करते हैं। इसके कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती है। स्थानीय लोगों ने अबैध बालू लदा ट्रैक्टर तेज गति से चलाने को लेकर नाराजगी जताया और कारवाई की मांग करने लगे।

ग्रामीण ने कहा कि एनजीटी कानून लागू होने के बाद भी धड़ल्ले से अवैध बालू का परिवहन हो रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने गौरांगकोचा में बैरिकेडिंग लगाने की मांग सीओ से की। वहीं सीओ ने मौके पर बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और जब्त किए गए अबैध बालू लदा ट्रैक्टर को पुलिस को सौंप दिया है। वहीं सीओ ने अबैध बालू परिवहन को लेकर खनन विभाग को अवगत कराया है। तथा एनजीटी के तहत कारवाई करने का आग्रह किया है।

Jio IPO Growth Strategy: Jio IPO से पहले आकाश अंबानी का...

Jio IPO Growth Strategy: भारत के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी के बीच जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने कारोबार के विस्तार की रणनीति सामने रखी...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...