गिरिडीह में अवैध बालू उठाव के खिलाफ कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

गिरिडीह. जिले में अवैध बालू उठाव के खिलाफ आज कार्रवाई हुई। गावां प्रखण्ड के विभिन्न घाटों में सकरी नदी से अवैध बालू उठाव के खिलाफ सीओ के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान गावां पटना नदी में बालू का उठाव कर रहे एक ट्रैक्टर व चार ट्रैक्टर डाला को जब्त किया गया है।

गिरिडीह में अवैध बालू उठाव पर कार्रवाई

बता दें कि, छापेमारी के दौरान पुलिस-प्रशासन को आते देख मजदूर चालक सभी फरार हो गए। चार ट्रैक्टर के चालक इंजन को खोलकर ले भागे, जबकि डाला को नदी में ही छोड़ दिया। सीओ के द्वारा सभी ट्रैक्टर व डाला को जब्त कर थाना लाया गया। सीओ अविनाश रंजन ने कहा कि जिलाव्यापी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। जो आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में नदियों से अवैध बालू का उठाव नहीं करने दिया जाएगा। बता दें कि गावां प्रखंड से प्रतिदिन विभिन्न सकरी नदियों में सैकड़ों ट्रैक्टर से अधिक अवैध बालू का उठाव होता है। इसे दूसरे प्रखंड में ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचा जाता है। अभियान में थाना प्रभारी महेश चंद्र, सीआई विजय चौधरी समेत पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

PMFME Scheme में बिहार को Best State सम्मान, सबसे ज्यादा स्वीकृतियों...

PMFME योजना में सर्वाधिक स्वीकृतियां हासिल करने पर बिहार को Best State सम्मान मिला। खाद्य प्रसंस्करण और सूक्ष्म उद्यमों को बढ़ावा देने की दिशा...

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...