दोहरे हत्याकांड का CCTV फुटेज आया सामने, कमर से पिस्टल निकालते दिखे अपराधी

मुंगेर : मुंगेर जिले में दोहरे हत्याकांड का अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जहां देखने पर साफ पता चलता है लाइन होटल के सामने खड़े वाहन के पास सबसे पहले बाइक सवार दो अपराधी आए। बाइक से उतरने के बाद कमर से पिस्टल निकलते हुए वाहन पर बैठे मंजीत मंडल और उसके चालक पर लगातार कई राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई।

दरअसल, पूरा मामला मुंगेर जिला मुफ्सिल थाना अंतर्गत बांक अंतर्गत एप्रोच पथ पर अवस्थित संगीता लाइन होटल के पास एक लग्जरी वाहन आके रुका और वाहन पर बैठ शख्स के द्वारा होटल स्टाफ को बुला 500 रुपया दिया और दो रजनीगंधा लाने को कहा। उसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो अपराधी मुंह पर कपड़ा बांधे वहां आ गए। दोनों बाइक से उतर गाड़ी के पीछे से निकलते हुए कमर में रखे पिस्टल को सबसे पहले निकला और सीधा वाहन में बैठे दोनों लोगों को गोलियों से भून दिया। जिसमें दोनों की मौत मौके पर ही हो गई। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आ गया है।

आपको बता दें कि सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बाइक सवार बाइक से उतरकर पीछे से पिस्टल निकालते हुए गाड़ी पर बैठे लोगों पर फायरिंग शुरू कर देता है। दोनों की पहचान प्रॉपर्टी डीलर मंजीत मंडल और चालक चंदन कुमार के रूप में हुआ था। हालांकि मृतक मंजीत मंडल का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है और जिले के विभिन्न थानों में दर्जनों अपराधिक मामले दर्ज है। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बयान देते हुए कहा कि सारे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपराधी किसी भी हाल में बच नहीं पाएंगे।

यह भी पढ़े : मोहली दियारा में छापेमारी, अपराधी अशोक सहित 3 गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

केएम राज की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...