Advertisment

गया शहर के विकास एवं अन्य योजनाओं को क्रियान्वित करने के उद्देश्य को लेकर बैठक

गया : गया जिले के विकास के लिए एवं योजनाओं को क्रियान्वित कराने के उद्देश्य से गया समाहरणालय सभाकक्ष में गया जिला प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा के अध्यक्षता में एक विशेष बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा सहित कई विधानसभा के विधायक भी शामिल हुए एवं डीएम और एसपी भी इस मौके पर मौजूद थे।

इस मौके पर प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि शहर नए विकास के लिए पहली बैठक मेरे नेतृत्व में की गई है। इस बैठक में सभी विधानसभा के विधायकों ने अपनी अपनी समस्या एवं क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों एवं अधूरे कामों को बताया। आने वाले अगस्त महीने में एक बार फिर बैठक की जाएगी। जिसमें सभी बिंदुओं पर चर्चा किया जाएगा ताकि शहर के विकास में कोई बाधा नहीं आए। सभी सांसद और विधायकों ने अपनी अपने समस्याओं को विस्तार रूप से रखा।

यह भी पढ़े : 5 सूत्री मांगों को लेकर हजारों कर्मियों ने किया विशाल प्रदर्शन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...