पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने छोड़ा आजसू का दामन

पाकुड़. विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं आजसू के कद्दावर नेता अकिल अख्तर ने आजसू पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं समस्त पदों से इस्तीफा दे दिया है।

अकिल अख्तर का आजसू से इस्तीफा

हालांकि उनके आजसू पार्टी छोड़ने का कयास विगत कई हफ्तों से लगाया जा रहा था, लेकिन सभी अटकलों को विराम लगाते हुए आखिरकार उन्होंने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट फेसबुक और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए अपने समर्थकों को इसकी जानकारी दी है। इस्तीफे के बाद चौक-चौराहें पर चर्चा का विषय बन गया है।

पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो को लिखे इस्तीफे पत्र में अकिल अख्तर ने लिखा है, ‘आज दिनांक 15.07.2024 को मैं अपने निजी कारणों से आजसू पार्टी के समस्त दायित्व से मुक्त होते हुए प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। कृप्या मेरा त्यागपत्र स्वीकार करने का कष्ट करेंगे।’

Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन के...

Bihar Revenue Department: बिहार में रेवेन्यू कर्मचारियों के अधिकारी बनने का लंबा इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। पहले चरण में, रेवेन्यू और भूमि...

NEET UG Re-Exam 2026: सीतामढ़ी में कैदी भी बना परीक्षार्थी! सुरक्षा...

NEET UG Re-Exam 2026: बिहार के सीतामढ़ी ज़िले में NEET UG की दोबारा परीक्षा के दौरान एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। डुमरा के...

रेलवे का बड़ा तोहफा: दरभंगा से जयपुर के लिए नई अमृत...

Darbhanga Jaipur Amrit Bharat Express: रेलवे ने बिहार और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा की घोषणा की...